आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़। दिनांक 03.11.2020 को वादिनी मोनी पुत्री नन्दू राम सा0 शाहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 02.11.2020 को वादिनी द्वारा शौच जाते समय गाव के ही भरत पुत्र पल्टू व सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद द्वारा वादिनी को अकेला देखकर अरहर के खेत मे ले जाकर छेड़खानी करने व वादिनी द्वारा शोर करने पर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/20 धारा 354 क भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामप्रकाश सिंह मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण 1. भरत पुत्र पल्टू 2. सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में सेन्टरवा तिराहे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही के सेन्टरवा तिराहे पर पहुचे की मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पहुचे तो खड़े व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिनको तत्काल मौके पर ही समय करीब 07.30 पर घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. भरत पुत्र पल्टू 2. सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताये चूकि मुकदमा उपरोक्त में 1. भरत पुत्र पल्टू 2. सुरज पुत्र रामधनी उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण है कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 196/20 धारा 354क भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. भरत पुत्र पल्टू
2. सुरज पुत्र रामधनी साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
उ0नि0 रामप्रकाश सिंह मय हमराही यान थाना निजामाबाद आजमगढ़