आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। दिनांक 01.11.2020 को महराजगंज थाना क्षेत्र के वादी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 31.10.2020 को समय 03.00 बजे शाम को मेरे गांव का लड़का अस्फाक पुत्र जुलफेकार सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ मेरी बहन उम्र 06 वर्ष को बच्चों के साथ खेलते हुए उसे छत पर ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया और जब मैंने असफाक की माँ से इस बारे में पूछना चाहा तो उसकी माँ गाली गुप्ता करने लगी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 04.11.2020 को उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराहीयान कर्मचारीगण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, जाँच प्रा0 पत्र व वांछित आरोपीगण की गिरफ्तारी व पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर ने बताया कि मु0अ0सं0 227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी अस्फाक पुत्र जुलफेकार सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं, उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मौके पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था, जिसे पुलिस द्वारा एकबारगी दबिश देकर घेर कर पकड़ लिया गया , पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अस्फाक पुत्र जुलफेकार सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया ,आरोपी उपरोक्त को मु0अ0सं0 227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट का अपराध बताकर समय करीब 08.00 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0227/20 धारा 354क, 354ख, 504 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
अस्फाक पुत्र जुलफेकार सा0 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SHO गजानन्द चौबे,उ0नि0 हौसिला सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 रामशरन