आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़। वादी मुकदमा अमित कुमार सिंह पुत्र श्री हरिशकर सिंह साकिन रैदोपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर तहरीर दिया जिसमें दिनांकित 03.11.20 प्रार्थना पत्र बाबत वादी का अपने गाड़ी संख्या यूपी50 बीई 7777 के पास खड़े होने के दौरान वाहन संख्या यूपी50 एजे 5171 स्विफ्ट कार का चालक व बैठे व्यक्ति द्वारा जान मारने की नियत से वादी की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार व मरवा देना जिससे वादी तथा वादी के भाई का बाल बाल बच जाना। गाड़ी में से धर्मेन्द्र यादव गाड़ी से निकलकर जान मारने की धमकी देना तथा चार अन्य लोग द्वारा भी धमकी देते हुए भाग जाने के संबंध में दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 195/20 धारा 307/506 भादवि बनाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र मनोज प्रसाद ग्राम सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ व चार अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की लगातार तलाश की जा रही थी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी सिधारी के नेतृत्व मे नि0अ0 अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराह कर्म0 गण के थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र पेण्डिग विवेचना तलाश वाछित अभियुक्तगण में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखवीर सूचना मिली कि कल जो घटना अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव अपने साथिओ साथ किया था वह धर्मेन्द्र यादव अपने क्षतिग्रस्त वाहन के साथ हाईडिल चौराहा के आगे ओवरब्रिज के पास खड़ा है कार मिस्त्री को बुलाया है । इस सूचना पर नि0अ0 मय हमराही कर्म0गण मय सरकारी वाहन के हाईडिल चौराहा के पास पहुँचकर वाहन सरकारी को चौराहा के पास आड़ में खडा कराकर सरकारी वाहन से उतर आसनाय राह से ओवरब्रिज के तरफ चल दिये कि एक ब्यक्ति एक क्षतिग्रस्त कार के पास खड़ा था कि मुखवीर ने इशारा करके पिछे मुड़कर चला गया कि एक बारगी घेरकर क्षतिग्रस्त वाहन के पास खड़े ब्यक्ति को समय 13.50 बजे के लगभग पकड़ लिया गया । पकड़े ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र मनोज प्रसाद यादव सा0 सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष बताया कि इत्मिनान होने पर पकड़े ब्यक्ति को अपराध का बोध कराकर बकायदा वाजाफ्ता हिरासत पुलिस में लिया गया तथा पास खड़े क्षतिग्रस्त वाहन के सम्बन्ध में बताया की इसी गाड़ी से घटना हुई थी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
धर्मेन्द्र यादव पुत्र मनोज प्रसाद ग्राम सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
बरामदगी–
घटना मे प्रयुक्त वाहन सं0 यू0पी 50 AJ 5171 स्वीफ्ट कार
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 195/2020 धारा 307/506/427 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 193/20 धारा 419/420/406 भादवि
2. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 307/506/427 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़
2. नि0अ0 अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ
3. उ0नि0 जाफर खाना थाना सिधारी आजमगढ़
4. हे0का0 राकेश मिश्रा थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अमानत अली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
6. का0 इन्द्रजीत गोड़ थाना सिधारी आजमगढ़