Breaking News

मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल हेतु लाभार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण/अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 नवंबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल हेतु जनपद में लाभार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण/अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि जो 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उन आवेदकों को विकलांगता परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी से कराना सुनिश्चित करें और दिव्यांगता न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए, इसी के साथ ही परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दिनांक 26 नवम्बर 2020 को 11ः00 बजे जिला चिकित्सालय, सदर (डीडीआरसी) में परीक्षण की तिथि निर्धारित की गयी है। 
इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि इस योजनान्तर्गत इस्पाॅन्सरशिप कराये जाने के लिए एलडीएम यूबीआई से समन्वय स्थापित करें। 
उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराये जाने के लिए 30 लक्ष्य आवंटित किये गये हैं। इस योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा 25000 रू0 मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल पर अनुदान दिया जा रहा है। इसकी पात्रता 16 वर्ष या 16 वर्ष से अधिक के दिव्यांगजन जो उत्तर प्रदेश के निवासी हों, इस योजनान्तर्गत पात्र होंगे। दिव्यांगजन या उनके परिवार की समस्त श्रोतों से वार्षिक आय रू0 1.80 लाख से अधिक नही होनी चाहिए, आय हेतु तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। वर्तमाना में जो युवक जहाॅ से शिक्षा प्राप्त कर रहे हों, वे अपने विद्यालय से प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेंगे। 
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जेपी सिंह, एआरटीओ संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।  

और नया पुराने