Breaking News

प्राथमिक/उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) में स्वेटर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 नवंबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) में स्वेटर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय क्रय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर बीएसए द्वारा बताया गया कि परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए 68 वेण्डरों द्वारा टेण्डर किया गया है, जिसमें से 13 वेण्डर क्वालिफाइड पाये गये एवं उक्त 13 वेण्डरों द्वारा उपलब्ध कराये गये स्वेटर के नमूनों का मैनुअल जाॅच किया गया। 
इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिये कि उक्त 13 वेण्डरों द्वारा जो लेब टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध करायी गयी है, उसकी आॅनलाइन जाॅच कराते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आगे मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जो भी वेण्डर क्वालिफाइड होंगे, वे उपलब्ध कराये गये स्वेटर के नमूनों के अनुसार स्वेटर की आपूर्ति करेंगे, उसकी गुणवत्ता में किसी प्रकार का अन्तर नही होना चाहिए। यदि स्वेटर मानक के अनुरूप नही पाये जायेंगे तो कार्यवाही की जायेगी। 
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, बीएसए अम्ब्रीश कुमार सहित वेण्डर उपस्थित रहे। 

और नया पुराने