आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:- जनपद में बंद हुए जनसेवा केन्द्रो को तत्त्काल चालू करने के संबंध में भारत परिषद मांग उठाई।
भारत परिषद संगठन के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से जिले में जन सेवा केंद्र संचालकों की हफ़्तों से बंद पड़ी आईडी को अतिशीघ्र चालू कराने की मांग की है।
इस दौरान बेचू यादव ने केंद्र संचालको की सेवा प्रदाता कंपनी वयम व श्रेयि (सहज) द्वारा केंद्र संचालको का शोषण करने का लगाते हुए बताया कि:- सरकार की गाइडलाइन व शर्तो के अनुसार केंद्र संचालकों से कंपनी अनुबंध नहीं कर रही है और हफ़्तों बीत जाने के बाद भी केंद्रों का दुबारा संचालन अभी तक नही हो सका। सरकार की गाइडलाइन के विपरीत शुल्क व शर्तों पर कंपनियां दबाव बना रही है, जिसको लेकर केंद्र संचालकों में काफी रोष है। उपरोक्त के संबंध में भारत परिषद संगठन के माध्यम से मांग किया गया कि सेवा प्रदाता कंपनी व जन सेवा केंद्र संचालकों के बीच जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में पारदर्शिता हेतु सेवा प्रदाता कंपनी व केंद्र संचालकों के बीच वार्ता कराकर केंद्रों का संचालन जल्द से जल्द सुचारु रुप से चालू कराए। उक्त अवसर पर भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव, केंद्र संचालक रमेश सिंह, मुकेश सिंह,सोनू वर्मा, अरविंद राय, गुलाब सिंह ,रामरतन यादव, राजेश गुप्ता,स्कंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।