Breaking News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के बटसरा गांव में सुरेंद्र मौर्य पुत्र मुसई मौर्य को प्रधानमंत्री आवास मिला था। जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। आज मंगलवार को लगभग 12 बजे बगल के ही गांव सराय सागर मालटारी निवासी मजदूर बरखूराम पुत्र सोम्मर राम सरिया उठा रहा था।
इसी दौरान ऊपर से 11000 वोल्टेज विद्युत तार के सम्पर्क में आ जाने के कारण मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस शव का पंचनामा कर थाने ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि- कई बार बिजली विभाग को इस बारे में सूचित किया गया की तार घर के पास से गुजरा हुआ है और काफी नीचे लटक रहा है इसको यहाँ से हटा कर कही और से लगाया जाय या इसको टाइट करवा दिया जाए लेकिन विभाग मौन रहा जिसका नतीजा यह हुआ कि आज यह हादसा हो गया।

और नया पुराने