आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है: अनीस खान वारसी ( नेता प्रसपा)
आज़मगढ़: ACC क्रिकेट क्लब अल्लीपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को सगड़ी तहसील स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में किया गया।
ACC विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन प्रसपा नेता अनीस खान वारसी एवं राम आशीष यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
प्रसपा नेता अनीश खान वारसी ने कहा कि- खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार जीत नहीं होती है। उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि हम अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। इसी तरह आप के साथ जो अगला खेल रहा है वह भी आपका भाई है।
Acc विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता फुरकान खान, नदीम खान, व नासिर खान ने बताया कि- इस टूर्नामेंट में आज़मगढ़ जनपद सहित, वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, बलिया जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया है।
उद्धघाटन मैच अल्लीपुर बनाम जीयनपुर के बीच खेला गया. अल्लीपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 73 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी जीयनपुर की टीम ने 5 ओवर में ही 74 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया, वही दूसरा मैच AR कलेक्शन दाऊदपुर बनाम शाहपुर के बीच खेला गया, AR कलेक्सन दाऊदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया , जवाब में उतरी शाहपुर की टीम महज 77 रन ही बना सकी, इस मैच में मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को दिया गया। टूर्नामेंट के पहले ही दिन कमेंट्रेटर मिनहाज खान ने सभी का दिल जीत लिया।
ACC क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को होगा।
इस दौरान कमेटी से अरीब खान, जाहिद खान, महफूज़ खान, नेहाल खान, यूसुफ खान, सरफ़राज़ खान, बेलाल खान, फहद खान, फुरकान खान , खुर्शीद खान, आदि लोग मौजूद थे।


