Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी.जी.कॉलेज मालटारी आज़मगढ़ के पुस्तकालय हाल में आज तारीख 8.3.2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय योजना रोवर्स/रेंजर्स और एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा संपन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र एवं मुख्य अतिथि जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह रहे। 
कार्यक्रम की शुरुआत मोनिका के सरस्वती वंदना व प्रिया जायसवाल एवं शालिनी जायसवाल के स्वागत गीत से हुआ। सिमरन सोनी, अंतिमा मौर्य, मोनिका ने भाषण के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। करिश्मा यादव, संजू प्रजापति, साधना कनौजिया ने गाना के माध्यम से महिलाओं का पक्ष मजबूती से रखा । छात्रों में अंकित प्रजापति, पंकज ,रघुनाथ सिंह ने भाषण प्रस्तुत किया । किशन गौड़, अमरजीत कुमार, प्रदीप यादव ने गाना के माध्यम से अपनी बात कहा। आदित्य ने कविता के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत किया । जीयनपुर कोतवाली से आई महिला पुलिस ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कुछ नंबर बताकर उसकी उपयोगिता बताई , उदाहरण स्वरूप 1090 नंबर वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा ,आदि दूसरी महिला शालिनी सिंह 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन ,112 स्वास्थ्य सेवा ,108 एंबुलेंस सेवा, (प्रेग्नेंट महिला) की उपयोगिता बताई.। साथ ही जुड़ा पिन और दुपट्टा से कैसे अपनी सुरक्षा कर सकते हैं ।जीयनपुर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह जीयनपुर के साथ अन्य पुलिस स्टॉप के लोग उपस्थित रहे । थाना प्रभारी ने 9454 40291 11  नंबर बताया और कहा कि किसी भी समय कोई छेड़छाड़ या कोई घटना घटती है और मुझे कोई टेलीफोन करता है तो आवश्यक रूप से उसकी मदद की जाएगी । छात्राओं ने नवरात्रि दुर्गा पूजा पर नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया । हिंदी विभागाध्यक्ष एवं पूर्व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर) डॉ हसीन खान ने अपने विचार व्यक्त किया ।

आपने कहा कि नारियों में मां ,बहन ,बुआ, दादी के गुण मिलते हैं। इसी कारण दुनिया में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है। आपने आगे सावित्रीबाई फुले की चर्चा की और कहा कि जब वे स्त्रियों को पढ़ने के लिए बुलाने जाती थी तो दो साड़ी लेकर जाती थी एक पहनकर दूसरा बैग में लेकर। लोग जब उनपर कीचड़ फेंक देते थे ,जब स्कूल में पहुंचती थी तो दूसरी साड़ी पहनती थी । आज आप सभी छात्राएं बी.ए., एम.ए., पी.एच.डी कर उनके सपनों को साकार कर रही हैं ।
संस्था के प्राचार्य डॉ.कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- एक नारी के रूप में आप किसी महिला का अपमान न करें बल्कि सम्मान करें ।'नारी तू नारायणी' हो नारी के रूप में यह केवल कहने से काम नहीं चलेगा बल्कि करने से बात बनेगी। एन.सी.सी. प्रभारी डॉ.चंदन कुमार, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. प्रदीप राय , समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश यादव हिंदी विभाग से डॉ. बालचंद्र प्रसाद, अर्पणा पाठक आदि ने भी बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शैलेश पाठक, डॉ. नितेश जायसवाल एवं डॉ. शैलेश सिंह ने भी बारी-बारी से सभा को संबोधित किया व संयुक्त रूप से संचालन व आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने