Breaking News

पिता की हत्या मे शामिल अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक आलाकत्ल लकड़ी का गुटका बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बिलरियागंज।

 आज़मगढ़: दिनांक 07.03.2021 को गोविन्द रावत पुत्र रमेश रावत सा0 मकापुरवा गायघाट थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिये कि मैं अपने पिता रमेश राव व भाई जितेन्द्र रावत के साथ ग्राम ईमलीपुर में राजकुमार मौर्य के भट्ठे पर राबिस निकालने का काम करते है। दिनांक 06/03/2021 को सभी मजदूरो को साप्ताहिक मजदूरी मिली थी, सभी लोग अपने जरूरत मन्द का सामान बाजार से खरीद कर रात्रि करीब 8 बजे भट्ठा पर आये। मेरे पिता रमेश रावत व भाई जितेन्द्र रावत शराब पिये हुए थे। समान खरीदने की बात को लेकर मेरे पिता रमेश रावत व छोटा भाई जितेन्द्र रावत के बीच लड़ाई झगड़ा व मारपीट होने लगी। शोर गुल की आवाज पर मैं व भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर शक्तिमान पुत्र श्रवण विन्द निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ आ गये। बीच बचाव के दौरान मेरा भाई जितेन्द्र रावत ने मेरे पिता जी को धक्का मारकर गिरा दिया तथा शक्तिमान ने एक लकड़ी के बोटे से पिता के सिर पर मार दिया जिससे उनके सिर पर काफी गम्भीर चोटे आयी। भट्ठा मालिक राजकुमार मौर्य व भट्ठा पार्टनर टीपू व मुनीब बृजनाथ के साथ अपने पिता जी को लेकर बिलरियागंज अस्पताल पर गया। लेकिन पिता जी की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाकर भर्ती किये। इलाज के दौरान आज दिनांक 7/3/021 को मेरे पिता की मृत्यु हो गयी, के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/21 धारा 304 भादवि पंजीकृत किया गया।
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी, जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह के पर्वेक्षण में तलाश वांछित अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय हमराह के दिनांक 07.03.2021 को समय 07.40 बजे दिन में अभि0 जितेन्द्र रावत पुत्र स्व0 रमेश रावत मकापुरवा गायघाट थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को इमलीपुर ईट भट्ठे से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लकड़ी का गुटका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 34/21 धारा 304 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

 जितेन्द्र रावत पुत्र स्व0 रमेश रावत मकापुरवा गायघाट थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल लकड़ी का गुटका

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली गठित टीम

1. उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य थाना बिलरियागंज आजमगढ़
2. हे0का0 सुनील कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़
3. का0 संजीव कुमार सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़

और नया पुराने