Breaking News

बरदह: अवैध अपमिश्रित शराब व बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: आज दिनांक 26.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि ग्राम देवापुर में बाँकेलाल वनवासी पुत्र वुधई वनवासी अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर भट्टी लगाकर मिलावटी शराब बना रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मय हमराह फोर्स आबकारी टीम व मुखबिर को साथ मुखबिर द्वारा बताए रास्ते से आगे बढ़ते हुए देवापुर आये। एक मकान के पास मुखबिर ने गाड़ी रूकवाई और अगले मकान की तरफ इशारा करके यह बात कहता हुआ चला गया कि इसी मकान में मिलावटी शराब बन रही है।तब पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो एक मड़ई से एक व्यक्ति निकल कर भाग गया। । मढ़ई में एक औरत छुपती हुई दिखाई दी जिसे महि0 पुलिस द्वारा समय 06.25 बजे हिरासत में लिया गया। मढ़ई में मिलावटी शराब बनाने की भट्टी तैयार है मौके पर करीब 20 लीटर अपमिश्रित शराब एक प्लाष्टिक की सफेद केन में है। गुड़ करीब 10 कि0 ग्रा0, यूरिया करीब डेढ़ कि0ग्रा0, नौशादर करीब 500 ग्राम, एक टीन का कनस्तर, सफेद पाइप, कीप, एल्मुनियम का पतीला, बरामद हुए। मौके पर करीब 225 कि0 ग्राम लहन नष्ट किया गया। बरामद माल को कब्जा पुलिस में लेकर मौके पर पकड़ी गई महिला का नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम शारदा वनवासी पत्नी बाँकेलाल वनवासी नि0 ग्राम देवापुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम अपना पति बांकेलाल वनवासी पुत्र बुधई वनवासी नि0 ग्राम देवापुर थाना बरदह जि0 आजमगढ़ बताया। बरामद करीब 20 ली0 शराब की केन का ढक्कन खोलकर खुद सूंघा तथा आबकारी टीम को सुंघाया तो शराब की गन्ध आ रही है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जो सामग्री बरामद हुई है उससे अपमिश्रित शराब बनाई जाती है जिससे जान को खतरा भी हो सकता है। उक्त व्यक्ति/महिला के विरूद्ध धारा 272 भा0द0वि0 तथा धारा 60 (क) आबकारी अधि0 का अपराध बनता है। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्ता

1- शारदा वनवासी पत्नी बाँकेलाल वनवासी नि0 ग्राम देवापुर थाना बरदह जिला आजमगढ़

बरामदगी

1-20 लीटर अपमिश्रित शराब, 500 ग्राम नौशादर, डेढ़ किलो यूरिया, 
2-10 किलो गुड़ वअपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 66/21 धारा 272 भादवी व 60(क) आबकारी अधिनियम थाना-बरदह, आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय राह उ0 निरी0 शमशाद अली, का0 कृष्णचन्द्र, का0 रवि यादव, 
2- महि0का0 कविता महरोत्रा, महि0 का0 मीना द्विवेदी, चालक संतोष कुमार सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने