आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 26.03.2021 को राम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा थाना रानी की सराय में अधिष्ठापित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया गया।महोदय द्वारा सर्वप्रथम सर्किट हाउस में सलामी ली गई तत्पश्चात महोदय द्वारा साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया गया।जिसमें महोदय द्वारा थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया तथा साइबर क्राइम थाने में तैनात पुलिसकर्मीयों से साइबर क्राइम के विषय में चर्चा की तथा उनकी समस्यों को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे , पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज व साइबर क्राइम थाना प्रभारी व थाना प्रभारी रानी की सराय व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।