Breaking News

सपा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने अजगरा मगरवी माधो का पूरा गांव में विशाल अंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवाराणांचल के अजगरा मगरवी माधो का पूरा गांव में आज 26 मार्च दिन शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने विशाल अंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया । उक्त अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व खेल और खिलाड़ियों का सराहना भी किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि- अगर हमारे कलम में ताकत आई और जनमानस ने हमको मौका दिया तो मैं पूरा प्रयास कर सगड़ी तहसील क्षेत्र में एक भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण जरूर करवाऊंगा जिससे क्षेत्र के बच्चे अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने मां बाप , गांव , जिला , प्रदेश और अपने देश का नाम रोशन कर सकें, मैं अपने सामर्थ्य अनुसार जनहित में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं और आगे भी तैयार रहूंगा। 
इस अवसर पर आराजी देवारा करखियां से महा प्रधान पद के प्रत्याशी  विजय प्रताप यादव , त्रिलोकी यादव , अंगद यादव , जयकेश , शैलेश , विशाल , दीपक , संतोष यादव , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

और नया पुराने