Breaking News

सर्पदंश से मृत सफाईकर्मी के परिवार को बड़ी राहत, मिला ₹40 लाख का बीमा लाभ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। अतरौलिया विकासखंड में तैनात सफाईकर्मी धर्मेंद्र की कुछ माह पूर्व सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच उनके वेतन खाते से जुड़े दुर्घटना बीमा कवर के तहत परिवार को बड़ी राहत मिली है।

धर्मेंद्र का वेतन खाता यूनियन बैंक में था। बैंक की ओर से वेतन खाते के साथ उपलब्ध निःशुल्क दुर्घटना बीमा कवर के तहत उनकी नामित पत्नी राधिका को 40 लाख रुपये की बीमा राशि स्वीकृत की गई।

शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने राधिका को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा। बीमा राशि मिलने से मृतक सफाईकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता मिली है।

बताया गया कि वेतन खाते के साथ 40 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर निःशुल्क उपलब्ध था। इसके लिए खाताधारक को अलग से किसी प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता था। धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी नामित पत्नी को बीमा लाभ प्रदान किया गया।

वेतन खाते के साथ मिलने वाले बीमा कवर के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला यह मामला कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

और नया पुराने