Breaking News

खोजौली में घनश्याम सिंह पटेल का युवाओं से संवाद


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कौशल विकास और रोजगार को लेकर सेवा संकल्प अभियान में हुआ मंथन

सगड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत विधानसभा सगड़ी के रौनापार मंडल के खोजौली गांव में ‘सेवा, मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर विशेष रूप से युवा वर्ग से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के कैरियर काउंसलिंग, कौशल विकास, उद्यमिता तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध प्रशिक्षण एवं उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने रोजगार, प्रशिक्षण एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर भाजपा आजमगढ़ की जिला मंत्री अनीता पटेल, सूर्यभान सिंह पटेल, विन्नर सिंह पटेल, सनी देवल सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं के कौशल विकास और रोजगारपरक अवसरों को लेकर संवाद प्रमुख आकर्षण रहा।

और नया पुराने