न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में देवगांव पुलिस ने जिवली मोड़ से पकड़ा
आजमगढ़। देवगांव थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में कई वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त फिरोज अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर-01, आजमगढ़ द्वारा वर्ष 2025 में स्थायी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर-01 द्वारा वाद संख्या 254/2016 में धारा 182 सीआरपीसी के तहत वसूली वारंटी फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव के विरुद्ध 4 अगस्त 2025 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को करीब 9:55 बजे जिवली मोड़ के पास से फिरोज अहमद को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव, आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह एवं थाना देवगांव पुलिस टीम।