Breaking News

अजमतगढ़ ब्लॉक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पांच दिवसीय अभियान में 15 विभागों के लगाए गए स्टॉल, योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर

सगड़ी, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ की शुरुआत शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में हुई। अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 29 सितंबर को होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 15 स्टॉल लगाए गए हैं।

अभियान का उद्घाटन सचिन मिश्रा, नागेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव और खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के कर्मचारी भी अपने-अपने स्टॉल पर मौजूद रहकर लोगों को योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते रहे।

मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिन पात्र लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है, उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने रखकर समाधान कराने का प्रयास किया गया।

अभियान के तहत पशुपालन, पंचायती राज, ग्राम विकास, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषि, पेंशन, बहुउद्देशीय शिविर और यूनियन बैंक समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश आनंद, अमित राय, राजेंद्र सिंह टप्पू, प्रेमभूषण सिंह, जगजीवन राय, अमित सिंह, सचिंद्र सिंह, अशोक राम, फागु सोनकर, भोला राजभर और राम मिलन चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने