Breaking News

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आमजन की शिकायतें और समस्याएं सुनी गईं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अजय प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति जनविश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।


और नया पुराने