Breaking News

BJMTUC के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बने निर्भय कुमार सिंह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने आजमगढ़ निवासी निर्भय कुमार सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, BJMTUC के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की सहमति से संगठन के हित में निर्भय कुमार सिंह को आजमगढ़ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि निर्भय कुमार सिंह संगठन की रीति-नीति, संविधान और अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। पत्र में उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा गया है कि उनके नेतृत्व में BJMTUC आजमगढ़ में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

निर्भय कुमार सिंह बोले

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, उनके अधिकारों और हितों के लिए आवाज बुलंद करना तथा संगठन को आजमगढ़ में मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

और नया पुराने