आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले युवक की पहचान की।
पुलिस ने यासिर शेख पुत्र ताजिर, निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष को 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .303 बोर और एक जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 523/2026, धारा 7/9/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, भूपेन्द्र मिश्रा, अम्बरदीप, भवर सिंह एवं जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।