Breaking News

जीयनपुर कोतवाली: केशवपुर जंगल के पास भीषण मार्ग दुर्घटना तीन की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

देवी दर्शन को देवरिया जनपद से विंध्याचल जा रहे थे।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर बगही डाँड़ पुल के पास बीती रात देवरिया से विंध्याचल दर्शन को जा रहे  i20 कार के अनियंत्रित होकर अनियंत्रित होकर लगभग 10 फुट खाई में पलट गई । मौके पर एक कि मौत हो गयी जबकि दो की सदर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। सभी को पोस्टमार्टम के लिये पंचनामा बनाकर भेज दिया गया। मृतकों में राहुल चौहान पुत्र राम राजेश चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी देवरिया सदर, अनुपम सिंह पुत्र फूलचंद 30 वर्ष ग्राम मुंडेरवा जनपद बस्ती एवं रवि पुत्र त्रियुगी नारायण मिश्र 30 वर्ष निवासी सिंगही था। ना सदर देवरिया की घटनास्थल से पुलिस ने सदर भेजवाया जहाँ डॉक्टरों मौत होने की पुष्टि की।
वही बड़ेभाई सत्यप्रकाश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है, मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

और नया पुराने