Breaking News

उप जिलाधिकारी व सीओ सिटी के तबादले के बाद नगर अध्यक्ष ने जताया आभार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:-शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़: जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली पर 5 अप्रैल को एक व्यवसाय के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद एसडीएम सगड़ी व सीओ सिटी के तबादले को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर की एक बैठक नगर पालिका स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुई। संचालन नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान ने किया।

आपको बता दें कि- 5 अप्रैल को आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली पर स्थित सर्राफा व्यवसाई आशीष गोयल के साथ सीओ सिटी उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा बदसलूकी व मारपीट की गई थी जिसको लेकर व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया था और सीओ सिटी बहुत जिला अधिकारी के तबादले की मांग कर रहे थे इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया था जिसके बाद दोनों अधिकारियों का तबादला शहर से दूसरी जगह कर दिया गया जिसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने नगर कार्यालय पर एक बैठक किया और कहा कि जनपद के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी आशीष गोयल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर व सीओ सिटी द्वारा किये गये अत्याचार की निंदा करते है यह बेहद घृणित कार्य है। व्यापारियों के सम्मान को लेकर पार्टी किसी भी दशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने मामले को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शासन ने व्यापारियों के हित व सम्मान के लिए एसडीएम व सीओ सिटी का तत्काल स्थानान्तरण कर दिया गया। जिसके लिए व्यापारी समाज, भाजपा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा व निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह व अन्य पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया हैं। समाज के सभी तबके के सम्मान व सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है, जिसके लिए हम सदैव कृत संकल्पित है।

और नया पुराने