Breaking News

शरारती तत्वों में अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त करने का प्रयास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
 
आजमगढ़:  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत त्रिमुहानी पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की काफी पहले से प्रतिमा लगी हुई है। कई दिनों से प्रतिमा की साफ सफाईपिलर पर पत्थर लगाने  व रंग रोगनका कार्य  चल रहा था ।
शुक्रवार को देर रात कार्य  करा रहे लोगों कि एक युवक से झड़प हो गई।
दलित समाज के लोगों का आरोप है कि  उक्त युवक घर गया। फिर अपने मोहल्ले से कुछ लोगों को ले करके वापस मूर्ति के पास आया । और बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को ईट फेक कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सुबह होने पर गली समाज के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोग अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए।
काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होने लगे सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर हिमेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि- बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
नगर पंचायत की लगी सीसी कैमरे की फोटो निकालकर शरारती तत्वों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया जाएगा। कोतवाल के आश्वासन पर बवाल शांत हुआ।

लोगों का कहना है कि- शराब की दुकान होने से आये दिन विवाद होता है प्रशासन देशी शराब की दुकान तुरंत हटवा दे ताकि आये दिन का विवाद समाप्त हो। गांव के  सैकड़ो लोग मौजूद थे । ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन आज दोषियों को पकड़ कर कार्यवाही नहीं करता है तो कल सुबह हमलोग चक्का जाम करेंगे इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

और नया पुराने