Breaking News

कंधरापुर:- 41 शीशी देशी कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कन्धरापुर

आज़मगढ़: दिनांक 15.05.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत व0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव मय हमराह के साथ कोविड-19 के पालन अनुपालन व अवैध शराब की बिक्री परिवहन की रोकथाम में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दो व्यक्ति 1. रिंकू राय पुत्र स्व0 शिवनाथ राय साकिन किसुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के कब्जे से 21 शीशी देशी कच्ची शराब व 2. छोटू पासवान उर्फ दुर्गेश पुत्र लल्लू पासवान साकिन बर्जी थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के कब्जे से 20 शीशी देशी कच्ची शराब के साथ ग्राम खोजापुर माधोपट्टी पावर हाउस के पास समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रिंकू राय पुत्र स्व0 शिवनाथ राय साकिन किसुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2. छोटू पासवान उर्फ दुर्गेश पुत्र लल्लू पासवान साकिन बर्जी थाना कन्धरापुर आजमगढ़

बरामदगी

1. अभियुक्त रिंकू राय के कब्जे से 21 शीशी देशी कच्ची शराब (4 ली0 200ml)
2. अभियुक्त छोटू पासवान के कब्जे से 20 शीशी देशी कच्ची शराब (4 लीटर)

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-61/2021 धारा 60 Ex Act
2. मु0अ0सं0-62/2021 धारा 60 Ex Act

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

व0उ0नि0 कैलाश सिंह यादव मय हमराह

और नया पुराने