Breaking News

थाना अतरौलिया:- 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.2021 को उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर मय हमराह मुख्य आरक्षी अक्षय कुमार यादव, आरक्षी धीरज सिंह , आरक्षी पंकज कुमार के लाकडाउन व कोरोना महामारी के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने व चेकिंग संन्दिग्ध वाहन, संन्दिग्ध व्यक्ति मे पुलिस चौकी बूढ़नपुर से रवाना होकर वूढ़नपुर चौराह पर मौजूद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अतरैठ रोड पर शेरवा नदी पुल के पास बने समुझ वर्मा के मकान के सामने एक व्यक्ति दाहिने हाथ मे झोला लिए मिला। पुलिस बल जैसे ही खड़े व्यक्ति की तरफ आगे बढे कि पुलिस वालो को अपनी तरफ आता देखकर झोला लिए खड़ा व्यक्ति घबड़ा गया और अतरैठ की तरफ रोड पकड़ कर भागने लगा सन्देह होने पर हमराहीयान की मदद से नदी पुल के बीचो-बीच घेर कर पकड़ लिया गया। उसके द्वारा लिए गए झोला को चेक किया गया तो उसके अन्दर एक प्लास्टिक की पन्नी में नाजायज गाजा 1 किलो 200 ग्राम रखा हुआ था। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम राम गति निषाद पुत्र स्व0 परदेशी निवासी ग्राम शेरवाँ थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़ बताया तथा भागने का कारण बताया कि इस झोले में बेचने के लिए नाजायज गांजा लिया हूँ। जिसे परिवार चलाने के लिए कुछ स्थानों पर चल फिर कर बेचता हूँ। अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अपराध है। अभियुक्त के अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बता कर समय 18.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

राम गति निषाद उर्फ राम रति निषाद पुत्र स्व0 परदेशी निवासी ग्राम शेरवाँ थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़

बरामदगी

01 किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 71/2021 धारा 8/20 NDPS ACT

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 221/17 धारा 60 Ex Actथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 71/2021 धारा 8/20 NDPS ACTथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–

1. उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. हे0का0 अक्षय कुमार यादवचौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 आरक्षी धीरज सिंह चौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़
4. का0 पंकज कुमारचौकी बूढ़नपुर  थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने