Breaking News

कांखभार, टेकनपुर, दाममहुला, महुला ग्राम पंचायत में संपन्न हुई निगरानी समिति की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कांखभार , टेकनपुर, दाममहुला, महुला में आज गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट सुमंत यादव की देख-रेख में निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई । आपको बता दे कि कोविड 19 संक्रमण को बढ़ने से रोक थाम के लिए गांव गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया है ।
कोरोना से बचाव कार्यो के निस्तारण में गति प्रदान करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सुमंत यादव ने अजमतगढ़ क्षेत्र पंचायत में गठित निगरानी समिति की बैठक ग्राम पंचायत कांखभार , टेकनपुर, दाममहुला, महुला मे करके संबंधित को गांव में भ्रमण तेज कर सर्वे कर पता लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की  कोई लक्षण युक्त ब्यक्ति तो नही है जो भी है गांव में लक्षंण युक्त ब्यक्ति की जांच कराकर अगर लक्षंण मिले तो उस क्षेत्र को सील कर दवा सफाई आदि कराया जाय लक्षण प्राप्त ब्यक्ति के बारे में और बाहर से आने वाले के बारे में प्रतिदिन ग्राम पचायत को अवगत कराएं या तहसील स्थित कंट्रोल रूम को अबगत कराये शिथिलता किसी भी दसा में क्षम्य नही होगी ।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामाशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत में कुल 101 ग्राम सभाएं हैं कुल 101 निगरानी समितियां बनाई गई हैं
जिसके सदस्य आंगन बॉडी सफाई नायक लेखपाल होते है । इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी पीएन सिंह, लेखपाल रामेश्वर चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा, कोटेदार, सफाई कर्मचारी, सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे ।

और नया पुराने