Breaking News

जीयनपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश /चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 04.07.2021 को व0उ0नि0 केशर यादव मय हमराह का0 राहुल सिंह, का0 सुमित राव के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करते हुए वांछित अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 178/2021 धारा 304 भादवि0 थाना जीयनपुर आजमगढ से सम्बन्धित अभियुक्त सिकन्दर पुत्र जिस्सू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ चुनहवा तिराहा पर मौजूद है कही जाने की फिराक मे है । इस सूचना पर विश्वास कर व0उ0नि0 मय हमराह के चुनहवा तिराहे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति को मुखविर द्वारा दूर से इशारा करके हट गया कि यह वही व्यक्ति है जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे मे वाछिंत अभियुक्त है। पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम व पता सिकन्दर पुत्र जिस्सू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम नत्थपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । चूँकि अभियुक्त उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त है। अतः कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.25 बजे बजाफ्ता हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

सिकन्दर पुत्र जिस्सू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम नत्थुपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

 मु0अ0सं0 178/2021 धारा 304 भादवि0 थाना जीयनपुर आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 राहुल सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 सुमित राव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 114 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने