आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़:-पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.07.21 को SI गोपाल जी मय हमराह का0उमेश सिंह, का0 अविनाश विश्वकर्मा, का0 रणविजय व का0 मनोज यादव नन्दना माझी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे। समय करीब सुबह 04.30 बजे माझी की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी जैसे ही मोटर साइकिल करीब पहुँची पुलिस वालों द्वारा टार्च की रोशनी जलाते हुए रुकने का इशारा किया गया। जैसे ही पुलिस वालों को देखा मोटर साइकिल जमीन पर गिराकर मोटर साइकिल पर बैठे दोनों व्यक्ति इधर उधर भागने लगे, हमराही कर्मचारी गणों की मदद से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम (1) गुलशन सिंह S/O भारत भूषण सिंह निवासी मीरपुर थाना अतरौलिया आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष बताया तथा (2) मो0 शाहिद पुत्र मो0 सफीक उर्फ बादशाह निवासी जोलहा टोला कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष बताया भागने के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गयी तो मौके पर मौजूद स्पलेण्डर प्लस काले रंग की मोटर साइकिल नं0 UP45 N3172 अम्बेडकर नगर से चोरी करके कोयलसा बेचने हेतु जाने की बात स्वीकार किये तथा बताया कि उक्त गाड़ी का नम्बर प्लेट हम दोनों कुछ दिन पूर्व बदल दिये है सही नम्बर मुझे याद नहीं है मोटर साइकिल को टार्च की रोशनी में देखा गया तो आगे कोई नम्बर नहीं है इन्जन नं0 03B1820942 चेचिस नं0 03B20F24622 अंकित है पकड़े गये दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों बाहर से गाड़ी चुरा कर कुछ दिन रखने के बाद नम्बर प्लेट बदल कर बेच देते हैं। मौके पर मोटर साइकिल UP45 N3172 कब्जा पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अंकित सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भारत भूषण सिंह निवासी मीरपुर थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. मो0 शाहिद पुत्र मो0 सफीकउर्फ बादशाह निवासी जोलहा टोला कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद मोटर साइकिल चोरी की स्पलेण्डर प्लस काले रंग की
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 110/21 धारा 41/411/420/467/468/471 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 10/21धारा 307/504/506/34 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़ (मो0 शाहिद)
2. मु0अ0सं0 232/13 धारा 323/325/504/506 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़(गुलशन)
3. मु0अ0सं0 110/21 धारा 41/411/420/467/468/471 IPC थाना अतरौलियाआजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 गोपाल जी मयहमराह का0उमेश सिंह, का0 अविनाश विश्वकर्मा, का0 रणविजय, का0 मनोज यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
