Breaking News

बरदह: पुलिस मुठभेड़ में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 02 देशी पिस्टल, 01 तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस व 02 बाइक भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: दि0 27-06-21 को  ग्राम बौवापार मे नाली के विवाद को लेकर हुई हत्या के संबंध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/307/302 भा0द0वि0 व 7CLA ACT  पंजीकृत हुआ कर, विवेचना प्र0नि0 श्री विनय कुमार मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही थी । दौराने विवेचना अभि0गण  1- राजन सिह पुत्र अशोक सिह सा0 सादीपुर थाना बरदह  आजमगढ 2-सुजीत सिह पुत्र त्रिभुवन सिह सा0 इरनी थाना बरदह आजमगढ 3- शुभम राय पुत्र देवदत्त राय सा0 बीकापुर थाना बरदह  आजमगढ व 2-3 व्यक्ति नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश मे आया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह व  अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ तथा  क्षेत्राधिकारी  लालगंज के निर्देशन मे अपराध जगत मे अंकुश लगाये जाने व  वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के क्रम मे दिनांक 04.07.21 को प्र0नि0 विनय कुमार मिश्रा मय राह उ0नि0 माखन सिंह प्र0 चौकी ठेकमा थाना बरदह आजमगढ़ मय राह हे0का0 योगेन्द्र यादव के  चौकी ठेकमा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र शांति ब्यवस्था व रात्रिगस्त करते हुए ग्राम बौवापार आये । ग्राम बौवापार में शान्ति ब्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त हे0क0 नरेन्द्रनाथ मिश्रा तथा रि0का0 आदेश यादव को भी राह लेकर पतारसी सुरागरसी व तलाश वांछित अपराधी करता हुआ सरायमोहन तिराहे पर आये । इसी दौरान सेकेण्ड मोबाइल से उ0नि0 श्री राजबहादुर यादव मय अपने राह का0 आदित्य मिश्रा व का0 राजू यादव Hg मो0 अबरार के उपस्थित आये,  लोग आपस में अपराध एवं अपराधियो के संबंध में बात चीत कर रहे थे कि उसी समय उ0नि0 श्री शमशाद अली मय राह का0 राजेन्द्र कुशवाहा के रात्रिगस्त करते हुए बक्सपुर की तरफ से आ गये और  सभी एक दूसरे से बात चीत कर ही रहे थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि ग्राम बौवापार वाली हत्या में शामिल 04 बदमाश दो मोटर साइकिलो से बीकापुर की तरफ से आ रहे है जिनके असलहा भी है बहुत ही शातिर किस्म के बदमाश है टूटे हुए गुजरा पुल पर सकरा रास्ता है जल्दी किया जाय तो घेरा बन्दी करके वहां पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास करके सभी अधिकारी /कर्मचारीगणो को मकसद बताकर मुखबिर को साथ लेकर बताये स्थान की तरफ तत्काल रवाना हुए और टूटे हुए गुजरा पुल पर आ गये। सूनसान जगह है, आता जाता हुआ कोई दिखाई नही दे रहा है। उ0नि0 द्वारा पुलिस के सरकारी व प्राइवेट वाहनो को पुल से कुछ दूरी पर खड़ा करके दो टीमे तैयार की गई, प्रथम टीम में  उ0नि0 माखन सिंह व उ0नि0 शमशाद अली, हे0का0 योगेन्द्र यादव, हे0का0 नरेन्द्र नाथ मिश्रा, रि0का0 आदेश यादव तथा द्वितीय टीम में राजबहादुर यादव, का0 आदित्य मिश्रा, का0 राजू यादव व का0 राजेन्द्र कुशवाहा को लगाया गया। प्रथम टीम पुल के पूरब तरफ तथा दूसरी टीम पुल के पश्चिम तरफ लगाई गई इसी दौरान बक्शपुर की तरफ से दो मोटर साइकिलो की हेड लाइट आती हुई दिखाई दी। थोड़ी दूर से ही देखकर मुखबिर ने बताया कि साहब इन्ही मोटर साइकिलों पर वही बदमाश हो सकते हैं ऐसा बताकर वह पीछे चला गया इस पर दोनो टीमो द्वारा सतर्क होकर घात लगा ली गई, जैसे ही यह दोनो मोटर साइकिले द्वितीय पुलिस टीम के समीप पहुंची तो पुलिस टीम द्वारा इनको रोकने का इशारा किया गया तो एकदम जोर से आवाज आई कि गोली मारो सालो को ये पुलिस वाले हैं। इतने में दो बदमाशों द्वारा दोनो पुलिस पार्टियों पर जान से मारने की नियति से निशाना साध कर एक-एक फायर किया गया कि  पुलिस वाले सिखलाए हुए तरीके से बाल बाल बच गये तथा दोनो टीमो द्वारा पुल के दोनो तरफ से घेराबंदी करके दोनो मोटर साइकिलों पर सवार दो दो व्यक्तियों को मोटर साइकिलों पर ही पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो सफेद मो0सा0 अपाचे बिना नम्बर के चालक ने अपना नाम सुजीत सिंह s/o त्रिभुवन सिंह r/o इरनी psबरदह  आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष बताया। इसकी जामा तलाशी से पहनी लोवर की बांई फेट में खुसा हुआ एक अदद तमंचा 315 बोर जिसकी नाल लोहा करीब 10 अंगुल, नाल पर निशाना लगाने घुण्डी लगी है, बाडी करीब 06 अंगुल लोहे की जो दोनो तरफ एल्यूमिनियम की चाप से कसी है, तथा नाल खोलने व बन्द करने के लिए खटका लगा है। नीचे ट्रेगर व ट्रेगरगार्ड लगा है, ऊपर हैमर लगा है। बट करीब 05 अंगुल लोहे का जिस पर दोनो तरफ लकड़ी लगी हुई है नाल खोल कर देखा गया तो नाल में एक अदद जिन्दा कारतूस पीतल का जिस पर KF लिखा है बरामद हुआ। कारतूस को अलग किया गया तथा पहनी लोवर की दाहिनी जेब से 150/- रूपये एक सौ का एक पचास का नोट बरामद हुआ तथा इसी मो0सा0 पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आशीष तिवारी S/O सत्यशील तिवारी R/O बौवापार PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष बताया जिसकी जमा तलाशी से दाहिने हाथ में लिया हुआ एक देशी पिस्टल 32 बोर जिसकी नाल लोहे की करीब  06 अंगुल, स्लाइड सिस्टम से जुड़ी हुई है, ट्रेगर व ट्रेगर तथा बाई साइड में लाक सिस्टम तथा ऊपर हैमर लगा है बट गजीन करीब 05 अंगुल जो दोनो तरफ से माइका से कसी हुई है। गजीन लगी है। लाक लगा है तथा डोरी डालने के लिए रिंग लगी है पिस्टल का चैम्बर देखा गया तो एक जिन्दा कारतूस जिस पर KF लिखा है चैम्बर में है कारतूस को अलग किया गया। नाल सूंघ कर देखा गया तो ताजे फायर होने के बारूद की गंध आ रही है इसकी पहनी जीन्स की पैन्ट की दाहिनी जेब से 200/- रूपये 100-100 के दो नोट बरामद हुए इनकी मो0सा0 अपाचे सफेद रंग पर नम्बर प्लेट नही लगी है टार्च की रोशनी में देखा गया तो चेचिस नं0 634KL65E2H57736 तथा इंजिन नं0 OE6HE2044390 अंकित है। तथा दूसरी मो0सा0 पर बैठे चालक से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम आजाद सिंह S/O रामकेर सिंह R/O सादीपुर  PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष बताया जामा तलाशी ली गई तो पहने हुए लोवर के दाहिनी जेब से 100-100 के दो नोट कुल 200/- रूपये मिले तथा इसी मो0सा0 पर पीछे बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शुभम राय S/O देवदत्त राय R/0 बीकापुर PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से दाहिने हाथ में पकड़े हुए एक अदद पिस्टल 32 बोर जिसकी नाल करीब 6 अंगुल लोहे की स्लाइड सिस्टम में फीड है ट्रेगर, ट्रेगर गार्ड लगा है लाक सिस्टम लगा है, हैमर लगा है बट करीब 05 अंगुल लोहे का जो दोनो तरफ माइका से कसी हुई है। गजीन लगी है एवं गजीन लाक लगा हुआ है पिस्टल का चैम्बर देखा गया तो एक अदद जिन्दा कारतूस चैम्बर में है, जिसे अलग किया गया। कारतूस 32 बोर पीतल का जिस पर KF लिखा हुआ है तथा पहनी पैन्ट की दाहिनी जेब से एक 200 तथा 50 का नोट कुल 250/- रूपये बरामद हुए। पिस्टल की नाल को सूंघ कर देखा तो ताजे फायर होने के बारूद की गंध आ रही है। इनकी बरामद अपाचे मो0सा0 सफेद रंग बिना नम्बर की टार्च की रोशनी में देखा गया तो इसका चेचिस नं0 MD634KE47G2G80269 तथा इंजिन नं0  OE4GG2027467 अंकित है बरामदशुदा उपरोक्त सभी असलहे चालू हालत में हैं बरामदशुदा असलहों व कारतूस तथा दोनो मोटर साइकिलों के कागजात तलब किये गये तो नही दिखा सके अभियुक्तगणों का यह कृत्य अन्तर्गत का दण्डनीय अपराध है अतः अभियुक्तों के उनके अपराध का बोध कराते हुए समय 04.00 बजे दिनांक 05.07.21 को हिरासत पुलिस में लिया गया। तथा नियमानुसार वास्ते पेश करने माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

अपराध का तरीका- अभि0गणो द्वारा एक राय होकर  पुलिस पार्टी को गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए  जान से मारने की नीयत से फायर करना 

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 144/21 धारा 307,504,506 भादवि तथा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह  आजमगढ
आपराधिक इतिहास-मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/307/302 भा0द0वि0 व 7cla act

अभि0 -शुभम राय S/O देवदत्त राय R/0 बीकापुर PS बरदह आजमगढ़

1-मु0अ0स0 132/15 धारा 147/148/149/352/504/506/436/427 भा0द0वि0 व 7 CLA ACT बरदह आजमगढ़
2-मु0अ0स0341/15 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट बरदह आजमगढ़
3- मु0अ0स0  304/15 धारा 110जी द0प्र0सं0 बरदह आजमगढ़
4-मु0अ0स0 60/21 धारा 506 भा0द0वि0बरदह आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. सुजीत सिंह s/o त्रिभुवन सिंह r/o इरनी psबरदह  आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष 
2. आशीष तिवारी S/O सत्यशील तिवारी R/O बौवापार PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष 
3. आजाद सिंह S/O रामकेर सिंह R/O सादीपुर  PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष बताया 
4. शुभम राय S/O देवदत्त राय R/0 बीकापुर PS बरदह आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष

बरामदगी-

1- 02 अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कार0 32 बोर 
2- एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कार0 315 बोर प्लास्टिक के डिब्बे में 
3- दो अदद अपाची मोटर साइकिल 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- प्र0नि0 विनय कुमार मिश्रा , उ0नि0 माखन सिंह व उ0नि0 शमशाद अली, उ0नि0 राजबहादुर यादव, थाना बरदह  आजमगढ
2- हे0का0 योगेन्द्र यादव, हे0का0 नरेन्द्र नाथ मिश्रा, रि0का0 आदेश यादव, थाना बरदह  आजमगढ
3- का0 आदित्य मिश्रा, का0 राजू यादव, का0 राजेन्द्र कुशवाहा व हो0गा0 मो0 अबरार अदद थाना बरदह  आजमगढ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

पवई: गैगेस्टर एक्ट में एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त व पुरस्कार घोषित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे  पुलिस अधीक्षक  के कुशल निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व क्षेत्राधिकारी फुलपूर   के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स थाना पवई जनपद आजमगढ के साथ अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व दबिश के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे  क्षेत्र मे मामूर था कि अभियुक्त अनीश अंसारी पुत्र मल्लू अंसारी ग्राम बहरौली थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर जो मु0अ0सं0 134/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ का वान्छित अभियुक्त था जो विगत 13 माह से लगातार फरार चल रहा था आज दिनांक 05.07.2021 को समय 11.40 AM  पर कलान चौरहा थाना पवई अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया जिसके ऊपर पूर्व मे थाना फूलपुर मे गोवध से सम्बन्धित मु0अ0सं0 279/19 धारा 34 ,307,336 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत था जिसमे कुल 13 अभियुक्त थे पूर्व मे 12 अभियुक्त / हाजिर अदालत हो गये थे उपरोक्त अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसको आज गिरफ्तार किया गया । 

पंजीकृत अभियोग - 

1.मु0अ0सं0134/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ

आपराधिक इतिहास -

1.मु0अ0सं0134/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 279/19 धारा 34 ,307,336 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम थाना फूलपुर आजमगढ 

गिरफ्तार अभियुक्त / अभियुक्ता – 

1.अनीश अंसारी पुत्र मल्लू अंसारी ग्राम बहरौली थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर 

पुलिस टीम – 

1. बृजेश सिंह थानाध्यक्ष पवई आजमगढ़
2. हे0का0 संजय यादव थाना-पवई, आजमगढ़ ।
3. का0 कृष्णा कुमार थाना-पवई, आजमगढ़ ।
4. का0 संजीव यादव थाना-पवई, आजमगढ़ ।
5. का0 पिन्टू कुमार थाना-पवई, आजमगढ़ ।
6. म0का0 अंजली सिंह थाना-पवई, आजमगढ़ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुलेंगे।

आजमगढ़ 05 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनॉक 21 जून 2021 की प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक (शनिवार-रविवार कोरोना कफ्र्यू लागू रहेगा) मास्क की अनिवार्यता, 2 गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियों संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी थी। पुनः उक्त शासनादेश को संशोधित करते हुये दिनॉक 05 जुलाई 2021 से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कतिपय गतिविधियों सप्ताह में 05 दिन (सोमवार से शुक्रवार) खोले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। 
तत्क्रम में जनपद आजमगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों पर विचारोपरान्त में राजेश कुमार, जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद आजमगढ़ के सम्पूर्ण क्षेत्र में (कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर) आदेश दिया है कि दिनॉक 05 जुलाई 2021 से सप्ताह में 05 दिन (सोमवार से शुक्रवार) सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक प्रवेश द्वार पर पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर, सेनिटाइजर के साथ कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करते हुये मास्क व दो गज की दूरी तथा सेनिटाइजर के उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार अन्य सावधानियों का उपयोग सुनिश्चित करते हुये खोले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। स्वीमिंग पूल पूर्व की भाँति अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। पूर्व से दिये गये शेष दिशा निर्देशों का यथावत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। 
उन्होने कहा कि यह आदेश जनपद की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/इंसीडेंट कमाण्डर इस आदेश का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। चूँकि उपरोक्त आदेश को तत्कालिक प्रभाव से पारित करने की आवश्यकता है और समय की कमी है। अतः यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किये जा रहे है। इस आदेश का उल्लघंन महामारी अधिनियम-1897, उत्तर प्रदेश कोविड-19 विनियमावली-2020 (यथासंशोधित) तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध के साथ-साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत भी दण्डनीय अपराध होगा। तहसीलदार मजिस्ट्रेट से अन्यून मजिस्ट्रेट तथा उप निरीक्षक स्तर से अन्यून पुलिस अधिकारी इस आदेश की अवहेलना का संज्ञान लेकर कार्यवाही हेतु अधिकृत किये जाते हैं। यह आदेश शासन से इस सम्बंध में कोई अन्य निर्देश प्राप्त होने तक प्रभावी रहेगा। 

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्या योजनान्तर्गत कामकाजी बच्चों को दे रही है शिक्षा।

आजमगढ़ 05 जुलाई-- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। प्रदेश में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराते हुए उन्हें संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। उन्हें खाद्यान्न नकद धनराशि सहित बाहरी प्रदेशों से लाकर घर-घर तक पहुंचाया गया है। सरकार ने कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान श्रमिकों का दिया है। श्रमिकों को मनरेगा सहित सभी निर्माण कार्यों में लगाकर रोजगार दिया गया है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है।
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना का आरम्भ 12 जून, 2020 को बाल श्रमिक निषेध दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इस योजना के तहत बच्चों को शिक्षा तथा भोजन दोनों प्रदान किये जाने की व्यवस्था है, जिससे कि उनके भविष्य में सुधार आये। इस योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चों को अच्छा जीवनस्तर प्रदान करने के लिए की गयी है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के अनाथ बच्चों तथा मजदूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत राज्य के बालकों को 1000 रूपये प्रतिमाह और बालिकाओं को 1200 रूपये प्रतिमाह मुहैया कराया जा रहा है।
बाल श्रमिक विद्या योजना के अन्तर्गत कामकाजी बच्चों/किशोर- किशोरियों की श्रेणी में 08-18 आयुवर्ग के वह कामकाजी बच्चे किशोर-किशोरी होंगे जो कि संगठित अथवा असंगठित क्षेत्र में कार्य कर अपने परिवार की आय वृद्धि में सहयोग कर रहे हंै। इसमें कृषि-गैर कृषि, स्वरोजगार, गृह आधारित प्रतिष्ठान, घरेलू कार्य व किसी भी प्रकार का अन्य श्रम सम्मिलित होता है। उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत प्रतिवर्ष 2000 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें इसके तहत आवेदन करना होता है। यह योजना श्रमिकों के बच्चों को स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीने में सक्षम बना रही है। 8 से 18 साल आयु के बच्चों को स्कूल-काॅलेज में होना चाहिए, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण वह श्रम से जुड़ जाते हैं, ऐसे बच्चों को इस बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना से आच्छादित बालकों को 12000 रूपये व बालिकाओं को 14400 रूपये प्रतिवर्ष दिये जाने का प्राविधान है। जो लाभार्थी कामकाजी बच्चे किशोर योजना के अन्तर्गत कक्षा 8, 9 व 10 तक की शिक्षा प्राप्त करते हैं तो उन्हें कक्षा 8 उत्तीर्ण करने पर 6000 रूपये, कक्षा 9 उत्तीर्ण करने पर 6000 रूपये व कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर 6000 रूपये की अतिरिक्त धनराशि प्रोत्साहन के रूप में देय होगी। बालश्रम विद्या योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार सर्वाधिक कामकाजी बच्चों की संख्या वाले 20 जिलों को लक्षित किया गया है। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार इन 20 जिलों से सम्बंधित 13 मण्डलों (आगरा, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर देवीपाठन मण्डल, लखनऊ, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर) से आवर्त सभी 57 जिलों को भी लक्ष्यपूर्ति हेतु सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। प्रतिवर्ष 2000 बच्चों को लाभान्वित कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना के अन्तर्गत बच्चों की पहचान श्रम विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वेक्षणध्निरीक्षण में, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकाय, चाइल्ड लाइन अथवा विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। यदि माता-पिता या फिर दोनों किसी लाइलाज रोग से पीड़ित हैं तो उनके बच्चों को चयन की प्राथमिकता दी जायेगी। इस  प्राथमिकता के लिए चीफ मेडिकल अफसर के द्वारा दिया गया एक सर्टिफिकेट देना होगा। भूमिहीन परिवारों और महिला प्रमुख परिवारों के चयन के लिए 2011 की जनगणना की सूची का उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक लाभार्थी की चयन के मंजूरी के बाद इसे ई-टैªकिंग सिस्टम पर अपलोड किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना के अन्तर्गत पंजीकरण हेतु दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिनमें आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 8-18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास पहचान पत्र होना चाहिए। आवेदक के पास एक मोबाइल नम्बर होना चाहिए साथ ही आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो भी आवश्यक होती है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु कल्याणकारी कदम उठाया है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर असंगठित कामगार कराएं ऑनलाइन पंजीकरण।

आजमगढ़ 05 जुलाई-- उप श्रमायुक्त ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 09 जून 2021 को सामाजिक सुरक्षा पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है, जिसके अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के 45 प्रकार के कामगारों को उ0प्र0 सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल (www.upssb.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क कुल 60 रू0 (रू0 10 पंजीकरण शुल्क एवं 05 वर्ष के लिए 10 प्रति वर्ष की दर से अंशदान) जमा करना होगा। पंजीकरण हेतु कामगार को अपना आधार कार्ड, नामिनी का आधार कार्ड, राशनकार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं एक फोटो के साथ बोर्ड के पोर्टल पर सीधे ऑनलाइन पंजीकरण स्वयं अथवा कार्यालय के माध्यम से करा सकते है।
 उ0प्र0 सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत असंगठित कर्मकारों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु होने अथवा दिव्यांगता होने की दशा में उनके वारिस को अधिकतम धनराशि रूपया 2 लाख की आर्थिक सहायता देय होगी तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पंजीकृत कामगारों एवं उनके परिजनों को रूपया 5 लाख तक कैशलेश ईलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। पंजीकरण हेतु 45 प्रकार के कामगारों को शामिल किया गया है, जिसमें-धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथटेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट ठेला लगाने वाले फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/लाईट उठाने वाले, केटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साईकिल/साईकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार, परिवहन में लगे कर्मकार, आटो चालक, सफाई कामगार, ढ़ोल/बाजा बजाने वाले, टेन्ट हाउस में कार्य करने वाले, मछुआरा, तांगा/बैलगाड़ी चलाने वाले, अगरबत्ती कुटीर उद्योग बनाने वाले कर्मकार, गाड़ीवान, घरेलू उद्योग में लगे मजदूर, भड़भूजे, पशुपालन, मत्स्य पालन मुर्गी, बत्तख पालन में लगे कर्मकार, दुकानों में काम करने वाले ऐसे मजदूर जो (ईपीएफ व ईएसआई से आवर्त न हो), खेतिहर कर्मकार, चरवाहा, दुध दुहने वाले, नाव चलाने वाला, नट-नटनी, रसोईया, हड्डी बीनने वाले, समाचार पत्र बांटने वाले, ठेका मजदूर, खड्डी पर कार्यकरने वाले (सूत रंगाई कताई घुलाई आदि), दरी, कम्बल, जरी, जरदोजी, चिकन कार्य, मीटशाप एवं पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले, डेयरी पर कार्य करने वाले श्रमिक, कॉच की चूड़ी एवं अन्य काँच उत्पादों में स्व-रोजगार कार्य करने वाले कर्मकार उ0प्र0 सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल (www.upssb.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उक्त योजनाओं का हितलाभ प्राप्त कर सकते हैं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौके पर मौत।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर में चूड़ीले में रस्सी के सहारे लगाई फांसी।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के बद्दोपुर वार्ड में अर्ध विक्षिप्त गिरधर पुत्र संजय उम्र लगभग 21 वर्ष जो कि मूल रूप से बैजाबारी थाना रौनापार का मूल निवासी है ।जो जीयनपुर में मुबारकपुर तिराहे के पास किराए का मकान मे रहता था एवं छोटा भाई आशु चाट का ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता था ।कि सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे दिन में घर में रस्सी के सहारे चूड़ीले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दिमागी रूप से काफी डिस्टर्ब रहता था, जिस वजह से उसका इलाज काफी दिनों से शहर के एक निजी हॉस्पिटल से चल रहा था कि इसी दौरान उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लेते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अर्ध विक्षिप्त था। छोटा भाई मुबारकपुर तिराहे पर ही ठेला लगाकर चाट चाउमीन आदि बेचता था जिससे परिवार का जीविकोपार्जन चलता था।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत की गई साफ सफाई।

आज़मगढ़। कोविड महामारी से राहत के बाद सरकार अब लोगों को संचारी रोगों से भी बचाने के प्रयास में जुटी है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी ग्राम सभा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पटी हुई नालियों और प्राथमिक विद्यालय के आसपास घास फूस की साफ सफाई की गई। 
गर्मियों के बाद अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में कई बीमारियों का फैलने का खतरा बना हुआ है। जैसे. मलेरिया, डेंगू, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आदि. इन रोगों से बचाने के लिए संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सोमवार को मालटारी ग्राम सभा में नालियों की साफ-सफाई के साथ प्राथमिक विद्यालय पर गाय घास फूस की भी सफाई की गई साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

और नया पुराने