आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सरायमीर।
आज़मगढ़: दिनांक 28.6.2021 की रात में चोरी गयी मोटरपम्प के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 94/21 धारा 457/380 IPC के अनावरण हेतु *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह*, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर से प्राप्त निर्देश के क्रम में सम्बन्धित /माल/अभियुक्त की गिरफ्तारी / बरामदगी हेतु थाना स्थानीय से गठित टीम द्वारा दिनांक 3/4.07.2021 की रात में गश्त के दौरान मुखबिरी सूचना पर अपराधियों की घेराबन्दी की गयी जिस पर अपराधियों द्वारा तमंचे व चाकू से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया पुलिस पार्टी द्वारा अपने को बचाते हुए दो अपराधियों को समय 4.10 बजे सुबह डेमरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से एक अदद तमंचा एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस तथा एक अदद चाकू बरामद किया गया एवं उनसे कडाई से पूछताछ पर इनकी निशानदेही पर 07 अदद पम्प मोटर, 02 अदद बिजली मोटर, 01 अदद टुल्लू मोटर, व 04 अदद एम्पलीफायर मशीन बरामद किया गया | पूछताछ के दौरान अपराधियों द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक गिरोह है जो सुनसान ट्युबेलो से मोटर पम्प मंदिरों से घंटे व दान पेटी तथा मस्जिदों से एम्पलीफायर आदि चोरी करके सैकड़ो की संख्या में कबाडियों को बेच चुके है, हम लोगो के अलावा दो अन्य साथी भी है जो साइकिल लेने गये है उन्ही का हम लोग इन्तजार कर रहे है इनके आने पर इन मोटरों को साइकिल पर लादकर बेचने के लिए ले जाते जिनका नाम –बिलास वनवासी पुत्र ललसू सा0 कैथौली थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ , राजेश उर्फ नोना पुत्र सत्ते सा0 कैथौली थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ है सभी घटनाए हम चारो लोगो ने मिलकर किया है चोरी के सामान बेचकर आपस में बाट लेते है | अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. गोविन्दा वनवासी पुत्र सूरजबली सा0 इब्राहिमपुर अम्बारी थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ व हाल पता कैथौली थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
2. प्रकाश वनवासी उर्फ प्रसाद पुत्र शोभनाथ उर्फ शोभई सा0 कैथौली थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः
1. एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद 315 बोर का खोखा राउंड व एक अदद चाकू
2. चोरी की 07 अदद पम्प मोटर, 02 अदद बिजली मोटर, 01 अदद टुल्लू मोटर । कुल 10 मोटर व चार अदद एम्पलीफायर मशीन
पंजीकृत अपराध
1. मु0अ0सं0 94/21 धारा 380/457 /411/413/414 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 95/21 धारा –307 IPC थाना सरायमीर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 96/21 धारा –3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0- 97/21 धारा –4/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़
पूर्व का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 -103/2020 धारा -457/380 IPC थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 -162/2020 धारा -457/380/411 IPCथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 शमशेर यादव
2. उ0नि0 रामप्रसाद यादव थाना सरायमीर आजमगढ
3. हे0का0 हे0का0 हरबंश सिंह
4. हे0का0 रामअवध आजाद
5. हे0का0 विहंगल यादव
6. का0 रत्नेश प्रसाद
7. का0 मिथुन प्रसाद
