Breaking News

कोतवाली: दो नकबजन/चोर गिरफ्तार ,चोरी की पायल, टफ्स व नाक की कील व नगद 5870 रूपये बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

आज़मगढ़: कमलेश राय पता कृष्णा नगर कालोनी निकट I.T.I स्कूल बलरामपुर आजमगढ़ द्वारा दिनांक 22.05.21 को थाना स्थानीय पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 150/21 धारा 457/380  भादवि पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 10.6.21 को श्रीमती शान्ति गुप्ता पत्नी महेन्द्रनाथ गुप्ता निवासी महरूपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 शिवकुमार कुशवाहा चौकी बलरामपुर व हमराह कां0 अंजनी सिंह, कां0 अनुज सिंह, कां0 इन्द्राज, कां0 अरूण पाण्डेय, कां0 इन्द्रजीत चौधरी थाना कोतवाली आजमगढ़ की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 150/21 धारा 457/380 भादवि व मु0अ0सं0 169/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त शंकर पुत्र महेश बहेलिया निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा (उत्तरी पुरा) थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर व किशोर अपचारी शनि कुमार पुत्र स्व0 सुन्दर लाल निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा ( उत्तरी पुरा) थाना बिल्हौर जनपद कानुपर नगर को बवाली मोड़ चौराहा से समय 07.15  बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी व नकबजनी का माल बरामद कर शिनाख्त कराया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 150/21 धारा 457/380  भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 169/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. शंकर पुत्र महेश बहेलिया निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा (उत्तरी पुरा ) थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर ।
2. अपचारी किशोर शनि कुमार पुत्र स्व0 सुन्दर लाल निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा ( उत्तरी पुरा) थाना बिल्हौर जनपद कानुपर नगर ।

बरामदगी माल का विवरण

एक जोड़ी पायल सफेद धातु व एक जोड़ी टफ्स पीली धातु व 05 अदद नाक की कील पीली धातु व नगद 5870 रूपये

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 कमलकान्त वर्मा चौकी प्रभारी रोडवेज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 शिवकुमार कुशवाहा चौकी बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
3.  कां0 अंजनी सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ । 
4. कां0 अनुज सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
5. कां0 इन्द्राज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
6. कां0 अरूण पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
7. कां0 इन्द्रजीत चौधरी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने