आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: नगर पंचायत जीयनपुर के बिलरियागंज मार्ग पर शहीद सौदगर सिंह गली और सब्जी मंडी के पास नाली जाम होने का कारण बरसात का पानी लग जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पानी लग जाने की वजह से आना जाना भी दूभर हो जाता है। नगर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत टाउन एरिया कार्यालय पर की लेकिन इसका कोई अभी तक निस्तारण नहीं निकल पाया। जब लोग बेबस हो गए तो जीयनपुर नगर के पूर्व चेयरमैन रहे स्वर्गीय मूल्य गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र दीपक गुप्ता से अपनी समस्या बताई।
इस दौरान दीपक गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत में जो मेरे द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उसको वर्तमान चेयरमैन अपना कार्य दिखा कर पैसा निकाल ले रहे है, इसके अलावा नगर में तमाम समस्याएं हैं जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है मेरे पिताजी के कार्यकाल में लगाई गई लाइट का कहीं पता नहीं चल रहा है, सौदाकर सिंह गली और सब्जी मंडी के पास अक्सर नाली जाम रहती है और पानी लगा रहता है। लेकिन लापरवाह नगर पंचायत कोई ध्यान नहीं देता है जिससे नगर वासियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निस्तारण किया जाए ताकि नगर वासियों को हो रही दिक्कतें समाप्त हो।
वही इस मामले में चेयरमैन हरिशंकर यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जबसे कोरोना महामारी आई है तबसे शासन के तरफ से सिर्फ सैलरी आ रहा है, बाकी कोई भी निधि नही आ रही है उन्होंने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा की नगर की समस्या से मैं अवगत हूं, त्यौहार और मौसम खराब होने के वजह से काम नही हो पा रहा है जैसे ही मौसम सही होगा मैं कार्य करवा दूंगा।
उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, अंजु चौधरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 24 अगस्त 2021 को।
आजमगढ़ 23 अगस्त-- मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, अंजु चौधरी का जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद मा0 उपाध्यक्ष जी मध्यान्ह 12ः00 बजे से निरीक्षण भवन आजमगढ़ में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 2ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष जी निरीक्षण भवन आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, तहबरपुर/महिला थानाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद अपरान्ह 4ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष जी जिला महिला चिकित्सालय निरीक्षण करेंगी। तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष जी सायं 7ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
थाना अतरौलिया
अतरौलिया: 01 किलो 200 ग्राम गाँजा नजायज के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 23.08.21 को उ0नि0 गोपल जी, का0 रणविजय, का0 रामाशीष प्रजापति तलाश वांछित अभियुक्त व रात्रि गस्त से वापस आ रहा थे कि नंदना बाजार पहुँचे जहाँ पर पूर्व से रवाना उ0नि0 रविन्द्र प्रताप यादव, का0 जाफर हुसैन व का0 मनीष चौहान से मिले। पुलिस टीम आपस में अपराध एवं अपराधियों के तथा गोवंश तस्करों के सम्बन्ध में बात कर रही थी कि उसी समय जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थोड़ी देर बाद ग्राम रिठिया से एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मखनहा बार्डर पर तिराहे पर आने वाला है इस सूचना पर विश्वास करके मौके पर मौजूद समस्त पुलिस बल प्रस्थान कर मखनहां बार्डर पर रिठिया जाने वाली तिराहे पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति रिठिया की तरफ से आने वाले रोड से दाहिने हाथ में प्लास्टिक के बोरी लिऐ आता दिखाई दिया जैसे ही पुलिस टीम को देखा अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा कि पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसी सड़क पर तिराहे से करीब 30 मीटर की दूरी पर जाते जाते बोरी सहित पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विजय कुमार पुत्र मदन गौड़ ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष बताया जिसके दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक की बोरी संदिग्ध समान लिया था भागने का कारण बताया कि साहब इस प्लास्टिक की बोरी में मैं गांजा लिया हूँ जिसे अम्बेडकरनगर लेकर बेचने हेतु ले जा रहा हूँ अचानक आप लोगों को देखकर घबड़ा गया और वापस जाने लगा कि आप लोगों ने दौड़ाकर घेर कर पकड़ लिया। अभियुक्त के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गयी तो उसके अन्दर से 01 किलो 200 ग्राम गाँजा नजायज बरामद हुआ। अभियुक्त से गांजा रखने का कागजात तलब की गयी तो कागजात दिखाने से असमर्थ रहा पुनः अपनी गलती का माफी मागने लगा। अभियुक्त का यह कृत अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अपराध है अतः अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय 06:30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त के सिर पर चोट लगी थी जिसपर अस्पताली पट्टी बंधी हुई थी चोट के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब दो दिन पहले मुझसे तथा मेरे सगे भाई से झगड़ा हुआ था मार पीट में यह चोट आयी थी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विजय कुमार पुत्र मदन गौड़ ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष
बरामदगी
01 किलो 200 ग्राम गाँजा नजायज
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 131/21 धारा 8/20 NDPS Act थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 गोपाल जी थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादवथाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 रणविजयथाना अतरौलिया आजमगढ़
4. का0 रामाशीष प्रजापति थाना अतरौलिया आजमगढ़
5. का0 जाफर हुसैन थाना अतरौलिया आजमगढ़
6. का0 मनीष चौहान थाना अतरौलिया आजमगढ़
थाना-निजामाबाद
निजामाबाद: 01 किग्रा0 850 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक गाँजा तस्कर गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध गांजा व शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिहं के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराहीयान के द्वारा बडांगांव नहर पुलिया से अभियुक्त सनोज राम पुत्र सन्तलाल साकिन कबीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को 01 किग्रा0 850 ग्राम नाजायज गांजा के साथ समय करीब 07.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सनोज राम पुत्र सन्तलाल साकिन कबीरपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
बरामदगी
1 किग्रा0 850 ग्राम नाजायज गांजा बरामद होना
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0- 157/21 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 रोहित कुमारथाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 रामअशीष थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
4. का0 सुमित सिंह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
थाना-रौनापार
रौनापार: किशोरी को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार।
आज़मगढ़: वादिनी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 143/21 धारा 363/366 भादविव 3(2)V SC-ST ACT बनाम 1. अनिल यादव पुत्र सतीशचन्द निवासी ग्राम रैचन्दपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.08.2021 को समय 11.05 बजे मु0अ0सं0 143/21 धारा 363/366/376 भादविव ¾ पास्को एक्ट व 3(2)V SC-ST ACT थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र सतीशचन्द निवासी ग्राम रैचन्दपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बैदौली तिराहे से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 143/21 धारा 363/366/376 भादविव ¾ पास्को एक्ट व 3(2)V SC-ST ACT थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
1. अनिल यादव पुत्र सतीशचन्द निवासी ग्राम रैचन्दपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीमः
1. थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द पाण्डेय थाना रौनापार आजमगढ़।
2. का0 अनिल कुमार थाना रौनापार आजमगढ़।
3. का0 योगेन्द्र बहादुर यादव थाना रौनापार आजमगढ़।
4. म0का0राधिका यादव थाना रौनापार आजमगढ़।
थाना- महराजगंज
महराजगंज: 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 23.02.21 को उ0नि0 देवनाथ य़ादव मय हमराह ईगल मोबाइल कर्म0 गण हे0का0 अनिरुद्ध य़ादव व का0 पंकज कुमार के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारंटी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के वांछित/वांरटी के गिरफ्तारी के अभियान के आदेश के क्रम में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 239/21 धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC के वांछित अभियुक्त अपने घर पर ग्राम अशरफपुर बसारत पट्टी में मौजूद है मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी आये जहाँ पर दो व्यक्ति वादी मुकदमा हरिओम निषाद के घर के सामने ललकारते हुए दिखाई दिये । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त ललकारते हुए दोनों व्यक्ति को एकबारगी चारो तरफ से घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से बारी बारी नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम अनिल सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी अशरफपुर बसारत पट्टी कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ व दूसरे ने अपना नाम सोनू सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासीगण अशरफपुर बसारत पट्टी कोतवाली महराजगंज आजमगढ़ बताया। पकड़े गये दोनों अभियुक्त मुकदमा उक्त के नामित एवं धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC के वांछित अभियुक्त है । अभियुक्तगण उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0- 239/21 धारा 147, 148, 323, 504, 308 IPC
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अनिल सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासीगण ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी थाना महराजगंज आजमगढ़
2. सोनू सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासीगण ग्राम असरफपुर बसारतपट्टी थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 देवनाथ य़ादव मय हमराह ईगल मोबाइल कर्म0 गण थाना महराजगंज आजमगढ़
2- हे0का0 अनिरुद्ध य़ादव व का0 पंकज कुमार थाना महराजगंज आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
थाना सिधारी
सिधारी: गुजरात से लूट व हत्या कर भागा अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद।
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 हरीशचन्द्र प्रसाद हमराही के द्वारा थाना स्थानीय से प्रस्थान कर परिवहन विभाग वर्कशाप समेंदा में अवैध वाहन / सदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिग किया जा रहा था कि जरिये मुखवीर सूचना मिली की गुजरात का अपराधी आया हुआ जो गुजरात में हत्या व लूट करके फरार है जो जेल में बन्द अपने साथी से मिलने आया है जो इस समय इशरी शाह का पोखरा समेदा के सामने सड़क पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम इसरी का साह के पोखरा के पास पहुंचे की उक्त अपराधी ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से लक्ष्य साधकर फायर कर दिया जिससे पुलिस बल बाल बाल बच गयी कि पुलिस द्वारा हिकमत अमली से उक्त अपराधी को घेरघार के समय 10.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर व लूट का रुपया 4110/- जो मु0अ0स0 627/2021 धारा 392,114 भादवि थाना कागड़ापीथ अहमदाबाद से संबधित है बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त पूछने पर बता रहा है कि साहब मै व मेरा साथी भावेश उर्फ राजा सोलंकी पुत्र जयन्ती भाई सोलंकी सा0 मु0 0643 22- 1 साफी मुहम्मदली चाल अमराई बाड़ी आरावली (गुजरात) के साथ लूट व हत्या करके गुजरात से भागे है । मै व भावेश साथ रहते थे, गुजरात से यहां छिपने के लिये आये थे, कि दिनांक 19.08.21 को पुलिस ने भावेश को पकड़ लिया था तो मैं लुक छिपकर अपने साथी से जेल में मिलता। साहब जो रूपया मेरे पास मिला है वह लूट का रूपया है , जो गुजरात की लूट में मुझे हिस्सा मिला था उसमें से काफी रूपया खर्च हो गया है । यही जो मेरे पास से मिला है लूट का रूपया बचा है । आप लोगो को देखकर पकड़े जाने के डर से आप लोगो के उपर जान मारने की नियत से फायर कर दिया, ताकि आप लोग मुझे पकड़ न सके और मै भाग जाऊ।
गिरफ्तार अभियुक्त
रंजन मलिक पुत्र विजय मलिक सा0मु0 नुवांगा थाना बड़गढ़ जनपद गंजम (उड़िसा) उम्र 26 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर
2. लूट का रुपया 4110/-
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 207/21 धारा 307/411 भादवि
2. मुअ0स0 208/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 627/2021 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना अमराबाड़ी जनपद अहमदाबाद गुजरात
2. मु0अ0सं0 316/2021 धारा 302 भा0द0वि0 थाना कंगड़ाबाड़ी जनपद अहमदाबाद गुजरात
3. मु0अ0स0 207/21 धारा 307/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
4. मुअ0स0 208/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 हरीशचन्द्र प्रसादथाना सिधारी आजमगढ़
3. उ0नि0 जाफर खाँ थाना सिधारी जनपद आजमगढ
4. का0 चन्द्रशेखर शाह थाना सिधारी जनपद आजमगढ
5. का0 सज्जाद थाना सिधारी जनपद आजमगढ,
6. का0 अश्वनी सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ
थाना जहानागंज
जहानागंज: युवक को गोली मारकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार।
आज़मगढ़: आज दिनांक 23.08.2021 को शाम लगभग 04.15 बजे मो0 मुमताज अहमद पुत्र बिसमिल्लाह निवासी भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उर्म 32 वर्ष अपनी कार स्विट डिजायर के साथ जहानागंज पेट्रोल पंप के पास स्थित साई ढाबा पर रुके थे कि बाइक सवार एक बदमाश आया और स्विट डिजायर में बैठे मो0 मुमताज पर कट्टे से फायर कर मौके से भाग गया। गोली मो0 मुमताज के दाहिने हाथ व गर्दन पर लगी। घायल मुमताज को ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा बदमाश की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गए।
जिसके क्रम में जनपद आजमगढ़ के समस्त सीमाओं को सील कर पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही है थी इसी दौरान लंगड़ा बाबा से भूजही नहर वाली रोड़ पर थाना प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय फोर्स द्वारा चैकिंग की जा रही है तभी एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को पीछे की ओर मोड़ कर भागना चाहा कि मोटरसाईकिल सहित बदमाश गिर गया तथा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाते हुए फायर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज द्वारा प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाव किया गया। तत्पश्चात प्र.नि. जहानागंज द्वारा अपने पिस्टल से आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें गोली बदमाश के बाए पैर मे लगी और बदमाश घायल हो गया। बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र मोहम्मद जलील निवासी भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष बताया तथा मो0 मुमताज के ऊपर गोली चलाना स्वीकार किया ।
बदमाश को तत्काल ईलाज हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ भर्ती करवाया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र मोहम्मद जलील निवासी भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद 315 बोर तमंचा, एक अदद जिन्दा करातूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
2. एक प्लेटिना मोटरसाईकिल
3. एक पिट्टू बेग तथा पिट्टू बेग में एक अदद बड़ा चाकू
पंजीकृत अभियोग
1. म0अ0सं0-182/2021 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थाना प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय फोर्स
जूनियर हाई स्कूल कादीपुर रजादेपुर का ताला तोड़कर चोरी, हेडमास्टर ने दी कोतवाली में तहरीर।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाई स्कूल कादीपुर रजादेपुर का रविवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर किचन मे रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ यादव ने बताया कि सुबह जब रसोईया विद्यालय पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि किचन में रखा हुआ तीन पीस भगोना, बाल्टी, थाली, 2 गैस सिलेंडर सहित किचन के कई अन्य सामान भी चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की।
वहीं शाम को प्रधानाचार्य द्वारा लिखित तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।