आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव गांव सरकार अभियान को लेकर जगह-जगह बैठक कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। और उन्हें बताया जा रहा है कि गांव सरकार लागू होना कितना जरूरी है।
सगड़ी तहसील के गावँ सुखमदत्त नगर, इसरहा, भरौली, उदका, आदि गांवों में भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद द्वारा गांव सरकार बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों के साथ किया गया।
नागरिकों को संबोधित करते हुए भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने बताया कि- संविधान के अनुच्छेद 243 (6 ) में गांव सरकार का लिखित उल्लेख है, जिस प्रकार से प्रदेश सरकार को 66 विभाग मिला है, उसी प्रकार गांव सरकार को 29 विभाग मिला है, अगर गांव सरकार बन जाती तथा पूर्ण रुप से लागू हो जाती है, तो गांव में ही लगभग 150 लोगों को नौकरी मिल जाएगी। तथा गांव में ही पुलिस दरोगा लेखपाल सेक्रेटरी सभी कर्मचारी गांव में ही हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
तब गांव की जनता को थाना तहसील कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, सब काम गांव में ही हो जाएगा ग्राम प्रधान की मनमानी खत्म हो जाएगी, अभी ग्राम प्रधान ग्रामसभा की खुली बैठक कागज में करते हैं,लेकिन गांव सरकार में धरातल पर खुली बैठक कराएंगे, एक एक पैसे का हिसाब प्रधान से लेने का अधिकार गांव की सरकार में आम जनता को होगा।
बैठक में मुख्य रूप से फिरोज अहमद, रामधनी यादव, रविंद्र चौबे, रमाकांत भारती, शत्रुघ्न, फेकू राम, गणेश चौहान, रमेश चौहान, लल्लन यादव, बेचू राम, रामदेव चौहान, श्याम नारायण, रोशन सिंह चौहान, अमित चौहान, सूर्य प्रताप राजपूत, एखलाक मोहम्मद, शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।




