Breaking News

रक्षाबंधन पर्व पर सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा में लगे जवानों को बांधी गई राखी।

वाराणसी।

रिपोर्ट: ब्यूरो

वाराणसी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी की महिला सदस्यों द्वारा 36 वी वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी के बहादुर जवानों को राखी बांधी गई।
 कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह द्वारा 36 वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट विजय त्रिपाठी को राखी बांधकर हुआ।
संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस, सेना के जवानों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। संस्थापिका सरस्वती शिल्पी सिंह का कहना है कि अन्य कार्य क्षेत्र के भाई रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन से मिलकर राखी बनवा लेते हैं। परंतु देश की सुरक्षा में अपना जीवन अर्पित कर देने के लिए संकल्पित हमारे सैनिक भाई, पुलिस, पीएसी व अन्य सभी राष्ट्र सुरक्षा में लगे हुए वीर जवान भाइयों की कलाई सुनी ना रहे, इसलिए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यथाशक्ति किया जाता है।
कार्यक्रम में सरस्वती शिल्पी सिंह व सदस्य सुषमा सिंह, अंकिता जोशी, प्रीति, शिवानी ने हिस्सा लिया। पीएसी के सेनानायक व जवानों ने संस्था के इस कदम से अभिभूत होकर बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान उप सेनानायक विजय त्रिपाठी, इंस्पेक्टर अविचल पांडेय तृप्ति ,उजाला,सहारा, अरूण, तृषा अंकिता आदि लोग रहे।

और नया पुराने