आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने ग्रामसभा बातन के मुख्य मार्ग का फीता काटकर शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन भी दिया।शिलान्यास के दौरान उन्होंने बताया कि इस रोड का निर्माण हो जाने से गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। पिच रोड बन जाने के बाद बरसात के पानी से भी लोगों को निजात मिलेगी।अब तक इस मार्ग पर बरसात में कीचड़ हो जाता था, जिससे गांव सहित आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन पिच रोड के निर्माण के बाद आम जनता को इससे सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के बाद विधायक बंदना सिंह ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के खैरघाट के पास छोटी सरयू नदी के पानी से दलित बस्ती के लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा को भी देखा, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि यहां रोड का कोई निर्माण ना होने से हम लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है।आने जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है जिससे परेशानी उठानी पड़ती है, विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को बुलाकर इस मामले की जानकारी ली और ग्राम प्रधान को कहा कि आप काम शुरू करवाइए इस बीच यदि कोई दिक्कत आती है, तो हम उसके लिए तैयार हैं ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया बहुत जल्द निर्माण किया जाएगा।विधायक बंदना सिंह उसके बाद भदावँ गांव में कल एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दी गई एक्सपायर दवा से हुई मौत से आहत परिजनों के बीच पहुंची और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कीइस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।





