Breaking News

भारत रक्षा दल ने जीयनपुर नगर पंचायत में लटक रहे तारों को लेकर बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के भारत रक्षा दल नगर ईकाई के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 04 नौशहरा के जमीन से 5 फुट लटक रहे तार को सही कराने के संदर्भ में उप खंड अधिकारी जीयनपुर को पत्रक सौप कर ठीक कराने की मांग की।
भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिजली के तार जमीन के पास रहने से कभी भी किसी की भी जान जा सकती है। इसको अभिलंब ठीक किया जाए नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती।
इस दौरान उप खंड अधिकारी जीयनपुर अखिलेश यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि हमने इस सम्बंध में निर्देश दे दिया है 24 घण्टे के अंदर समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
इस दौरान मौके पर दिनेश त्रिपाठी, मदन शर्मा, हाजी अनवर अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव, डा० महेंद्र नाथ, डा कमलेश कनौजिया, आसिफ नूर, आभास त्यागी, विवेक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने