आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 01/09/2021 को प्रभारी निरीक्षक द्वारा मु0अ0सं0 241/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 बनाम 1. रामकरन यादव पुत्र स्व0अर्जुन यादव आदि निवासी हरई इस्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक- 02/09/2021 को प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहियान के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वंछित अभियुक्त रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव निवासी ग्राम हरई इस्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को आभियुक्त के घर ग्राम हरई इस्माइलपुर से कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 07.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव उम्र 53 वर्ष सा0 हरई इस्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 241/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 380/2004 धारा 384 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 181/2010 धारा 216A IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0- 070/2021 धारा 386/504 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0- 241/2021 धारा 3(1) UP गैगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.SHO जितेन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़ ।
2. का0 शैलेन्द्र,थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
3. का0 जितेन्द्र यादवथाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
4. का0देवब्रत वर्माथाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।
