Breaking News

बरदह: सर्राफा की दुकान में लूट की योजना बनाने वाले दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

अवैध तमंचा, कारतूस, लोहे की राड व मोटरसाईकिल बरामद।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बनाने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक बरदह विनय कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 02/9/2021 को उ0नि0 विष्णु मिश्रा, उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह हेड का0 सुरेन्द्र शर्मा, हेड का0 मानचन्द यादव, का0 योगेन्द्र राव, का0 विकाश यादव व HG सुधीर तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बना रहे अभियुक्तगण 1. औलाद हुसेन पुत्र गुलखान R/0वार्ड नं0 1 देवगिरी कालोनी थाना सेन्धवा जिला बडवानी म0प्र0, 2. अफरीदी पुत्र निशार हुसेन R/0 हाऊस नं0 12 स्थान घेर सामू खाँ थाना कोतवाली जिला फरूखाबाद को आज दिनांक 02/09/21 समय 01.45 बजे वरम बाबा मन्दिर गेट बहद ग्राम बरदह से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त औलाद हुसेन की तलाशी ली गयी तो एक अदद तमन्चा 12 व एक अदद कारतुस जिन्दा बरामद हुआ तथा अभियुक्त अफरीदी के पास से लोहे का राड व नगदी बरामद हुई तथा अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद एक अदद मो0नं0 हुन्डा युनीकार्न को सीज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम दोनो लोग भिरा बाजार मे सोनो चादी की दुकान पर लुट करने की योजना बना रहे थे अगर हम लोग पकडे नही गये होते तो हम दोनो लोग मिलकर भिरा बाजार मे घटना करते ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. औलाद हुसेन पुत्र गुलखान R/0वार्ड नं0 1 देवगिरी कालोनी थाना सेन्धवा जिला बडवानी म0प्र0
2. अफरीदी पुत्र निशार हुसेन R/0 हाऊस नं0 12 स्थान घेर सामू खाँ थाना कोतवाली जिला फरूखाबाद

बरामदगी

1- एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कार0 .12 बोर, 
2- एक अदद मो0सा0 MP 46 MS 6026 हुन्डा युनीकार्न काला रंग, 
3- नुकीले दार लोहे का राड
 
पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 175/2021  धारा  399/401 भा0द0वि0व 3/25 शस्त्र अधि0, थाना-बरदह, आजमगढ़
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- SHO विनय कुमार मिश्रा, थाना-बरदह, आजमगढ़ ।
2- उप0नि0 विष्णु मिश्रा , उ0नि0 श्री शमशाद अली थाना-बरदह, आजमगढ़ ।
3- हेड का0 सुरेन्द्र शर्मा , हेड का0 मानचन्द यादव का0 योगेन्द्र राव का0 विकास कुमार यादव, थाना-बरदह, आजमगढ़ ।

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 52 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने