Breaking News

17 मार्च 2022 को होलिका दहन एवं दिनॉक 18 मार्च 2022 को होली का त्योहार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 16 मार्च-- जिला मजिस्ट्रेट अमृत त्रिपाठी ने बताया है कि इस वर्ष दिनॉक 17 मार्च 2022 को होलिका दहन एवं दिनॉक 18 मार्च 2022 को होली का त्योहार मनाया जाना है। होली का त्यौहार हिन्दू समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है। पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण में होली पर्व पर निकलने वाले जुलूसों एवं विगत 05 वर्षों में जनपद में घटित तथा सम्भावित घटनाओं के अवलोकन से स्पष्ट है कि जनपद में असामाजिक, अवांछनीय, शरारती व समाज विरोधी तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव एवं शांति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। आजमगढ़ में अधिकांश आबादी हिन्दू-मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। इस अवसर पर होलिका दहन व होली के त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुये जनपद में इन त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में अंकित जुलूसों तथा सम्भावित विवादों से सम्बंधित थाना क्षेत्र के लिये कोतवाली थाना के अन्तर्गत बिहारीजी मंदिर से चौक-शंकर जी तिराहा-लालडिग्गी- सब्जीमण्डी-जामा मस्जिद-पुरानी कोतवाली-तकिया-कोट-दलालघाट-कालीनगंज होते हुये बिहारीजी मंदिर तक के लिए खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी सुश्री नीलिमा गुप्ता 7607803489, नदीम पीसीओ जामा मस्जिद से निकलकर-पुरानी कोतवाली तकिया-कोट- दलालघाट-पुरानी कोतवाली-चौक-मातबरगंज-लालडिग्गी-पुरानी सब्जीमण्डी-जामा मस्जिद तक के लिए नायब तहसीलदार सदर श्रीराम 6388287603 तथा एसडीएम विशाल, मुहल्ला अराजीबाग सड़क के किनारे टीवीएस एजेन्सी के पास होलिका गाड़ने पर एजेंसी मालिक रियाज अहमद द्वारा विरोध का विवाद हेतु सहायक चकबन्दी अधिकारी राधेश्याम वर्मा 7905544854, ग्राम नरौली में मो0 आलम के दरवाजे के सामने आबादी की जमीन में होलिका रखने को लेकर विवाद हेतु सहायक चकबन्दी अधिकारी सूर्यप्रकाश यादव 7860908191, ग्राम रोवां से होली खेलने वालों की भीड़ ग्राम मलिकशाहपुर के मजरा फत्तूपट्टी तक जाते हैं, रास्ते में सड़क के किनारे मस्जिद पर रंग आदि फेंक देने की आशंका बनी रहती है, के लिए सहायक चकबन्दी अधिकारी रामअवतार यादव 7376130021, ग्राम शुम्भी में हरिहर लाल के खेत में होलिका दहन किया जाता रहा है। उक्त खेत रामजन्म यादव को विक्रय कर दिये जाने के पश्चात रामजन्म यादव द्वारा विरोध करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ दूरी पर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर होलिका स्थापित करायी गयी। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है, के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी एके शर्मा 9473942707, नगर पालिका कस्बा मुबारकपुर से निकलकर छोटी एजेन्टी-घास मण्डी-शाहमुहम्मदपुर-कटरा रोड-पुनः छोटी एजेन्टी-बड़ी एजेन्टी-रोडवेज मुबारकपुर-रामलीला मैदान पर समाप्त, हेतु तहसीलदार सदर राजू कुमार 9454417173, कस्बा निजामाबाद-चौक-नई सड़क तक, के लिए नायब तहसीलदार निजामाबाद अभिषेक कुमार सिंह 8840612252, सब्जी मण्डी-चौक-मवेशी मोड़-थाना सरायमीर-कस्बा में समाप्त, हेतु तहसीलदार निजामाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह, गोला बाजार-कस्बा मेहनगर-निरंजन कुटी तक, हेतु नायब तहसीलदार मेंहनगर शैलेन्द्र चन्द्र सिंह 9453569294, कस्बा महराजगंज में बैण्ड बाजा के साथ सम्पूर्ण कस्बे में स्थानीय लोग घूमते हैं, हेतु खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज श्रीमती विमला चौधरी, नया चौक- कासिमगंज-ब्लाक बिलरियागंज तक, हेतु खण्ड विकास अधिकारी बिलरियागंज श्रीमती आराधना त्रिपाठी 9455808549, ग्राम दाउदपुर में होलिका दहन के समय आस-पास के खेतों में खड़ी फसल के नुकसान पर विवाद की सम्भावना, के लिए सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता राम किंकर द्विवेदी 9451761553, ग्राम सगड़ी में बंजर भूमि पर होलिका दहन स्थल एवं कब्रिस्तान स्थित है। कब्रिस्तान के निकट पीपल के पेड़ के नीचे होलिका दहन का मुस्लिमों द्वारा विरोध किये जाने का विवाद, हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण सूरज वर्मा 9532668880, कस्वा माहुल बाजार के चारो तरफ के लिए खण्ड विकास अधिकारी अहरौला विनोद कुमार बिन्द 7860533175, शनिचर बाजार-शंकरजी तिराहा-मुड़ियार मोड़-बस स्टाप-मंगल बाजार-अचारी बाबा मंदिर शनिचर बाजार तक, हेतु तहसीलदार फूलपुर संजय कुमार कुशवाहा 9454417936, ग्राम शेखवलिया में कब्रिस्तान के बगल में होलिका दहन किये जाने को लेकर विवाद में पैमाइश के उपरान्त 42 कड़ी भूमि होलिका दहन हेतु आवंटित है। यह स्थल संवेदनशील है। इसके लिए आबकारी निरीक्षक फूलपुर रजनीश, कस्बा पवई चौराहा से कस्बा तक, हेतु नायब तहसीलदार फूलपुर सुशील कुमार भारती 9650999371, ग्राम रेतवा चन्द्रभानपुर में सड़क के किनारे मोअज्जम अली, मो0 गालिब आदि की भूमिधरी गाटा सं0-1310, 1308, 1309 से सटी भूमि गाटा सं0-1312/84 कड़ी होलिका दहन के नाम से है। मोअज्जम आदि द्वारा अपनी भूमिधरी की चहारदीवारी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में होलिका दहन स्थल का चिन्हांकन करने के बाद भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने के कारण स्थल संवेदनशील है। जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी लालगंज राजन राय 7355917200, को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही संबंधित तहसील के संबंधित एसडीएम उपरोक्त आयोजन के ओवर आल इंचार्ज रहेंगे।
उक्त के अतिरिक्त तहसील क्षेत्र आजमगढ़ नगरीय क्षेत्र/सदर के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अनिल कुमार मिश्र 9454417922, तहसील लालगंज, मेंहनगर के लिए उप संचालक चकबन्दी मधुसूदन दूबे 9450119403, तहसील सगड़ी, बूढ़नपुर के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0/रा0 आजाद भगत सिंह 9454417592 एवं तहसील निजामाबाद, फूलपुर एवं मार्टीनगंज के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह 9454417923, को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। जनपद के अपर जिला मजिस्ट्रेटगण जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुरक्षण सुनिश्चित कराते हुये होली के पर्व का सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करायेंगे। 
समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था के अनुरक्षण हेतु ओवर-आल इंचार्ज रहेंगे तथा अधीनस्थ तहसीलदार/ तहसीलदार (न्यायिक), नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक की तैनाती अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत मुख्य/संवेदनशील स्थानों पर करके सूची उपलब्ध करायेगें तथा लेखपालों को अपने मण्डल में उपस्थित रहकर होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित करेंगे। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अपने सहायक चकबन्दी अधिकारियों की भी तैनाती करेगें। समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारियों की तैनाती अपने विकास खण्ड के संवेदनशील स्थल पर करेगें और ग्राम पंचायत अधिकारियों/सचिवों को अपने-अपने ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित करेगें।
जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि पूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी अपने स्तर से लगाकर सूची उपलब्ध करायें। जिला आबकारी अधिकारी अपने स्तर से सभी संवेदनशील स्थलों पर आबकारी निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर सूची कायालय को उपलब्ध करायेंगे। अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधीनस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रवर्तन-ड्यूटी मुख्य-मुख्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगाकर कार्यालय को अवगत करायेंगे। 
जिला मजिस्ट्रेट ने उपरोक्त सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि होली पर्व सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अपने तैनाती क्षेत्र की आवश्यकता, परिस्थितियों, संवेदनशीलता, साम्प्रदायिक, जातिगत समस्याओं को देखते हुये अपने पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त पर्व को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न करायें। छोटी से छोटी समस्याओं के आने पर उसे तत्काल जोनल मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाकर सतर्क दृष्टि रखते हुये त्वरित निदान कराकर होली का त्यौहार सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। होली के अवकाश के दिनों में कोई अधिकारी/कर्मचारी बिना जिला मजिस्ट्रेट के अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

और नया पुराने