Breaking News

अल्पसंख्याक कल्याण एवं वक्फ विभाग से संबंधित 2 प्रकरणों की समीक्षा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 16 मार्च-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा आज अल्पसंख्याक कल्याण एवं वक्फ विभाग से संबंधित 2 प्रकरणों की समीक्षा की गयी। जिसमें वक्फ से 37 ई-एक्स 11 से संबंधित प्रकरण का जनपद आजमगढ़ से सबंध न होकर जनपद मऊ से संबंधित होना पाया गया। जिससे जिलाधिकारी द्वारा शासन को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। वक्फ संख्या 162 व 166 मुबारकपुर से संबंधित प्रकरण में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तुत प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी सदर द्वारा दिसंबर 2021 में पूर्ण कर ली गई तथा शासन को अवगत भी कराया जा चुका है। दोनों प्रकरणों में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन को पुनः पत्र भेजकर प्रकरण का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने