आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 16 मार्च-- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने होली के पावन पर्व के अवसर पर समस्त जनपद वासियो को बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि जीवन की कामना की है।
रंगों के पर्व होली के पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि रंगों का त्यौहार होली सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। उन्होंने कामना किया कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे। जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अपील किया कि वे कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुरक्षित होली मनाएं।