Breaking News

जीयनपुर कोतवाली में कबाड़ में तब्दील हो रहे वाहन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़ :थाना कोतवाली जीयनपुर में लगभग दर्जनों गाड़ियां  कबाड़ में तब्दील हुई नजर आ रही है कोतवाली पुलिस आए दिन चोरों को गिरफ्तार करने के बाद वाहन तो बरामद कर लेती है, लेकिन मालिक का पता नहीं चलने पर कई वाहन लावारिस हालात में कोतवाली में दाखिल कर दिए जाते हैं। यह वाहन वर्षो कोतवाली में रखे रहने की वजह से कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं थाना कोतवाली जीयनपुर में बड़ी संख्या में लावारिस वाहनों का ढेर लगा हुआ है। दरअसल चोरी होने के बाद  वाहनों का उनके स्वामी बीमा कंपनी से उनका क्लेम हासिल कर लेते हैं। लिहाजा उनका वाहनों की बरामदगी पर ध्यान नहीं रहता। इस वजह से मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहनों का पुलिस थानों में ढेर लगता जा रहा है।इन वाहनों के कुलपुर्जे भी गायब हो रहे हैं। किसी वाहन का पहिया गायब है तो किसी का इंजन गायब हो चुका है। समय से नीलामी न होने के चलते लाखों की कीमत वाले वाहनों के दाम कौड़ियों में रह गए हैं

और नया पुराने