आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीकी डीगवननिया में होली से पूर्व छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है जहाँ होली की छुट्टियों से पूर्व अध्यापकों ने बच्चों को होली के त्यौहार का महत्व समझाया इस दौरान होली को लेकर बच्चों का उत्साह अपने चरम पर देखा जा रहा था।होली के छुट्टी से पहले आखिरी दिन बच्चे पहले से ही होली खेलने की पूरी तैयार करके आए थे। सभी अपने घर से अबीर-गुलाल लेकर आए थे वही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। उन्होंने पानी बचाने के लिए अपील भी की। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसिंह ने कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्यौहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है।