Breaking News

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 15 मार्च-- जिला मजिस्ट्रेट अमृत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि इस वर्ष दिनांक 19 मार्च 2022 को शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जाना है। इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में अंकित आयोजन स्थलों में चन्दन शहीद मजार तहसील परिसर आजमगढ़ (अनुमानित भीड़ 400 से 500) के लिए सुश्री नीलिमा गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी 7607803489, गुम शहीद मजार सदर अस्पताल के पीछे (अनुमानित भीड़ 200 से 300) के लिए सूरज वर्मा अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण  9532668880, दलेल खाँ गाजी रहमतुल्ला की मजार अतलस पोखरा (अनुमानित भीड़ 400 से 500) के लिए राम किंकर द्विवेदी सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता  9451761553, नकरिया की बाग कब्रिस्तान, ब्रह्मस्थान (अनुमानित भीड़ 400 से 500) के लिए राधेश्याम वर्मा सहायक चकबंदी अधिकारी 7905544854, मदरसा जमातुर्रशाद, कोतवाली आजमगढ़ (अनुमानित भीड़-1000) के लिए राजू कुमार तहसीलदार सदर 9454417173, शहीद फह मजार, दलालघाट (अनुमानित भीड़ 400 से 500) के लिए सूर्यप्रकाश यादव सहायक चकबंदी अधिकारी 7860908191, राजा का किला स्थित मजार कोट (अनुमानित भीड़ 200 से 250) के लिए श्रीराम नायब तहसीलदार सदर, आजमगढ़ 6388287603 की नियुक्ति की गयी है।
उन्होने कहा कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था के अनुरक्षण हेतु ओवर-आल इंचार्ज रहेंगे। उपरोक्त सभी अधिकारीगण उक्त पर्व को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

और नया पुराने