आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहें वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में दिनांक- 07/08.06.2022 को समय 23.00 बजे से 02.00 am बजे तक जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 20 वांछित/वारण्टी गिरफ्तार किये गये है। जिसमें 04 थानों से 08 वांछित (थाना- मुबारकपुर से 03, थाना बरदह से 03, थाना जहानागंज से 01 व थाना कप्तानगंज से 01 वांछित) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 08 थानों से 12 वारण्टी (सिधारी से 03, मेंहनगर से 02, सरायमीर से 02, निजमाबाद से 01, देवगांव से 01, जीयनपुर से 01, अहरौला से 01 व पवई से 01) गिरफ्तार किया गया है।