Breaking News

साइबर सुरक्षा के लिए प्रदेश के परिक्षेत्रीय मुख्यालय पर उत्सवों के आयोजन हेतु निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

आजमगढ़: उपायुक्त I4C, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत साइबर सुरक्षा के लिए प्रदेश के परिक्षेत्रीय मुख्यालय पर उत्सवों के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 8.06.2022 को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा ब्लॉक सभागार रानी की सराय आज़मगढ़ में साइबर सुरक्षा से आजादी के संबंध में स्थानीय कलाकारों/ एनजीओ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, गीत संगीत, UPCOP व क्विज प्रतियोगिता के जरिये साइबर जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती सौम्या सिंह एवं साइबर क्राइम थाना टीम के सदस्य मौजूद रहे।
और नया पुराने