आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक-06.06.2022 को (अपर सत्र न्यायाधीश) मा0 न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा 08/20 NDPS एक्ट में तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई। नाम निम्नवत है-
1. थाना बरदह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-668/07 धारा 8/20 NDPS एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शोभित यादव पुत्र रामधनी निवासी बागपुर थाना बरदह आजमगढ़ को जेल में बिताई गयी अवधि व 4500 रू अर्थदण्ड से दण्डित, अर्थदण्ड न देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास।
2. थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-652/09 धारा 8/20 NDPS एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रेम प्रकाश पुत्र मातवर सिंह निवासी बिलारी थाना कप्तानगंज आजमगढ़, को जेल में बिताई गयी अवधि व 8000 रू अर्थदण्ड से दण्डित, अर्थदण्ड न देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास।
3. थाना अतरौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-60/08 धारा 8/20 NDPS एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मु0 असलम पुत्र बहादुर सा0 कोटवा थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर, को जेल में बिताई गयी अवधि व 8000 रू अर्थदण्ड से दण्डित, अर्थदण्ड न देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास।