आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
चेकिंग के दौरान चोरी की 04 राशि भैंस, 01 पिकअप वाहन, तथा अवैध असलहा कारतुस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार; पिकअप वाहन पर फर्जी नम्बर डालकर घटना करते थे कारित
आज़मगढ़: दिनांक 08.07.2022 को उ0नि0 जयप्रकाश ओझा मय राह द्वारा कोटिला हाइवे पर पहुँचे कि सूचना मिली की गम्भीरपुर की तरफ से एक पिकअप पर सवार कुछ चोर चोरी की भैस लेकर आ रहे है जो मऊ की तरफ जायेंगे। इस सूचना पर आने वाली गाड़ी का कोटिला तिराहे पर ही इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद गम्भीरपुर की तरफ से एक चार पहिया गाड़ी आती दिखायी दी जिसे नजदीक आने पर घेर कर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी स्लो कर ग्राम सिरसाल की तरफ भागने चाहे तभी एक ने कहा अरे ये तो पुलिस वाले है मारों नही तो पकड़े जायेंगे और पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से गाड़ी में सवार बदमाशों ने एक फायर किया कि पुलिस बल द्वारा कोटिला तिराहे पर ही पिकअप लोडर गाड़ी न0 UP50BS1493 व तीन बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया गया। पिकअप लोडर को चेक किया गया तो उसमें चार राशि भैस ठूस कर प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर लादी गई है। रस्सी को भैंसो से खोला गया। पकड़े गये बदमाशों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक बदमाश ने अपना नाम मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन निवासी कस्बा व थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया इसकी जामा तलाशी ली गयी तो इसके दाहिने हाथ से एक अदद तमन्चा 315 बोर तथा नाल के अन्दर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाल व खोखे में एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ दुसरे ने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र मेराज अद निवासी इसरौली थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ (चालक) बताया। तथा तीसरे ने अपना नाम सैफुल्ला पुत्र जुम्मन निवासी शेरवा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ बताया। इन दोनो की जामा तलाशी से केवल एक एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्तों का कार्य पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नयत से फायर करना व गाड़ी का नम्बर प्लेट फर्जी लगाकर चलना धारा 307/420/467/468/471/428 भा0द0वि0 व पशुओं को क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांधकर लादकर ले जाना धारा 11(घ)(च) पशु क्रूरता अधि0 तथा चोरी की भैस का जानबूझकर व्यापार करना धारा 41/411/413 भा0द0वि0 व अभियुक्त मुदस्सिर द्वारा अवैध तमन्चा व कारतूस रखना धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है। अभियुक्तों समय 02.30 बजे रात्रि हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब लोग भैस चोरी करके बेचते है । भैस चोरी करने में मेरा एक साथी झिनकू नोना पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बकथरी थाना केराकत जिला जौनपुर भी शामिल है। लोग भैस चुराकर अहरौला पशु मण्डी में बेंच देते है। साहब लोगो ने एक भैस दिनांक 27/28.01.2022 की रात्रि थाना क्षेत्र दीदारगंज में ग्राम अमरेथू से चोरी किया था जिसे अहरौला बाजार में बेंच दिया तथा एक भैस जो बरामद हुई है इसे दिनांक 17/18.05.2022 की रात्रि ग्राम अमरेथू से ही चोरी किया था जिसे झिनकू नोना के यहा बांधकर रखा था आज बेचने के लिए ले जा रहा था तथा साहब ही चारों लोगो ने दिनांक 07/08.07.2022 की रात्रि ग्राम अकबरपुर थाना केराकत जिला जौनपुर से चोरी किया था उसे भी आज बेंचने के लिए ले जा रहे थे तथा दो भैस झिनकू नोना चोरी करके लाया था कहा से लाया था उसकी जानकारी नही है ।
गिरफ्तारी का स्थान – कोटिला तिराहा थाना रानी की सराय,आजमगढ़ समय 02.30 बजे दिनांक 9.7.22
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन निवासी कस्बा व थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
2. अब्दुल रहमान पुत्र मेराज अद ग्राम इसरौली थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
3. सैफुल्ला पुत्र जुम्मन निवासी शेरवा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं 215/22 धारा 307/420/467/468/471/428 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय,आजमगढ़
मु0अ0सं 216/22 धारा 11(घ)(च) पशु क्रूरता अधि0 थाना रानी की सराय,आजमगढ़
मु0अ0सं 217/22 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 बनाम 1. मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन 2. अब्दुल रहमान 3. सैफुल्ला पुत्र जुम्मन 4. झिनकू नोना थाना केराकत जिला जौनपुर
मु0अ0सं 218/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 25/22 धारा 380 भादवि थाना दीदारगंज, आजमगढ़,
मु0अ0सं 116/22 धारा 379 भादवि थाना दीदारगंज, आजमगढ़
बरामदगी-
04 राशि भैस, एक पिकअप लोडर UP50BS1493 चार अदद प्लास्टिक की रस्सी
एक अदद तमन्चा, 1 अदद कारतूस जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 जयप्रकाश ओझा मय राह कां0 अभिषेक कुमार, कां0 विनय पाण्डेय, कां0 शिवम सिंह थाना- रानी की सराय आजमगढ़ ।