Breaking News

मुबारकपुर: अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की 04 मोटर साईकिल, 01 मोबाइल, 01 अवैध तंमचा व 02 कारतूस .315 बोर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार; वाहन चोरो पर कई मुकदमें दर्ज।।

आज़मगढ़: पूर्व घटना का विवरण - विनोद कुमार पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी ग्राम सिपाह इब्राहिमाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 29.06.2022 को साम 7 बजे मदारपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर जब मै बाहर निकला उसी वक्त किसी अज्ञात चोर द्वारा ठेके में रखे 24000/- रूपये निकल कर बाहर खड़े मो0सा0 को लकर भाग गये कि उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 191/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।  
दिनांक – 09.07.2022 को योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर व राजीव कुमार सिंह प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर मय हमराह द्वारा रात्रि में प्राप्त सूचना के अनुसार थाना मुबारकपुर टीम के रोडवेज कस्बा मुबारकपुर पर मौजूद होकर चेकिंग की जा रही थी, सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति जिनके पास 4 मोटर साईकिल है जो रोड पर खड़े है तथा उनके पास अवैध तमंचा भी है प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए संयुक्त टीम चिवटही मोड़ पहुचे कि दूर से ही दो व्यक्ति मोटर साईकिल के साथ आते दिखाई दिये जैसे ही पुलिस टीम खड़े व्यक्तियो के पास पहुचे की पुलिस टीम को देखकर मो0सा0 सवार वापस मुड़ करके भागना चाहे कि पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर घेर कर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियो के पास से कुल 4 अदद मोटर साईकिल व 01 अदद नाजायज तमंचा कारतूस के साथ व 01 अदद की-पैड मोबाईल फोन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों को समय 08.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया की हम लोग आजमगढ़ के शहर व आस पास के थानो के दुकानो के आस पास से गाड़ी चुराते है तथा राह चलते हुए व्यक्तियो से मोबाईल चुरा लेते है । जो हम लोगो के पास तमंचा बरामद हुआ है, अगर कोई विरोध करता है तो हमलोग इसी से डराते धमकाते है, इस चुराये हुए मोटर साईकिल व मोबाईल फोन को सस्ते मंदे दामो में ग्राहक सेट करके बेच देते है । और आज भी हमलोग सुबह के वक्त गाड़ी को बेचने हेतु ग्राहक को खोज रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये ।
 
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1.मु0अ0सं0 – 191/2022 धारा 379,411,413 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 – 192/2022 धारा 3/25 A. Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण –

1. मो0 आलम पुत्र मो0 जुम्मन सा0 सलारपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़  
2. अबु ओसामा उर्फ अबु सहमा पुत्र अब्दुल वली सा0 इस्लाम पुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 
गिरफ्तारी व बरामदगी का दिनांक- 09.07.2022 समय 08.45 बजे  
गिरफ्तारी व बरामदगी का स्थान –चिवटही मोड़ 03 कि0मी पश्चिम

बरामदगी का विवरण 

1. 04 अदद मोटर साईकिल (हिरो होण्डा स्पलेण्डर, सुपर स्पलेण्डर, TVS स्पोर्ट व CD DELUX)
2. 1 अदद तमंचा .315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 1 अदद की-पैड मोबाईल फोन व नकद 10030 रूपया 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – मो0 आलम पुत्र मो0 जुम्मन
 
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 165/2020 272,273 IPC व 60 आबकारी अधि0 मुबारकपुर आजमगढ़
2 191/2022 379,411,413 भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
3 192/2022 3/25 आर्म्स एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
4 301/2022 379/411 भादवि कोतवाली आजमगढ़

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – अबु ओसामा उर्फ अबु सहमा पुत्र अब्दुल वली उपरोक्त

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 31/2021 3/25 आर्म्स एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
2 191/2022 379,411,413 भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
3 301/2022 379/411 भादवि कोतवाली आजमगढ़

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ 
2.  राजीव कुमार सिंह प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ 
3. हे0का0 रविन्द्र सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
4. हे0का0 सुधीर कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
5.हे0का0 विक्रमादित्य सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
6. का0 विनोद कुमार सरोज थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
7. का0 बुटाई शाह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
8. का0 दिपक कुमार यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
9. का0 नीरज यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
10. का0 अशोक यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
11. का0 अवधेश कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ


और नया पुराने