आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 07.07.2022 को वादिनी /पीड़िता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि शुभम मिश्रा पुत्र सुबाष मिश्रा निवासी ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जपनद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को तरह- तरह का प्रलोभन व दिनांक 13/06/2022 को समय 05.00 बजे शाम को भगाकर बसखारी होटल में ले जाना व शादी का झांसा देकर मेरी मर्जी के खिलाफ मेरे साथ दबाव बनाकर सम्भोग किया गया, तत्पश्चात पुलिस व गाँव के लोगो के दबाव मे व मुकदमें के भय से मेरे परिवार व शुभम मिश्रा के परिवार व ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद मौर्य व अन्य लोगो की उपस्थिति में बाबा भैंरव धाम मंदिर पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सप्तपदीय मत्रोंच्चारण से दिनांक 15.06.22 को शादी करना शादी करने के पश्चात ससुराल में ससुराल पक्ष के शुभम मिश्रा और उनकी छोटी बहन संज्ञा मिश्रा व मेरे ससुर सुबाष द्वारा मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देते हुये घर से निकाल देने के संबन्ध में दाखिल किये दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/22 धारा 376/323/506 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया है
दिनांक- 09.07.2022 को उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम मिश्र पुत्र सुबाषचन्द्र मिश्रा निवासी ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को देवरिया मोड़ पास से समय करीब 14.10 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 203/22 धारा 376/323/506 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. शुभम मिश्र पुत्र सुबाषचन्द्र मिश्रा निवासी ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्या का0 अखिलेश गौतम हे0का0 उमाकान्त यादव.का0 शैलेश यादव थाना कप्तानगंज आजमगढ़